नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Sikander Raza T20 Records: टी-20 में जो कारनामा गेल, कोहली जैसे दिग्गज नहीं कर पाए वो सिकंदर रजा ने कर दिखाया

Sikander Raza T20 Records: टी-20 क्रिकेट में जब भी किसी रिकॉर्ड की बात होती हैं तो सभी के जेहन में क्रिस गेल और विराट कोहली का नाम जरूर आता है। लेकिन अब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जो कारनामा...
05:17 PM Jan 15, 2024 IST | surya soni

Sikander Raza T20 Records: टी-20 क्रिकेट में जब भी किसी रिकॉर्ड की बात होती हैं तो सभी के जेहन में क्रिस गेल और विराट कोहली का नाम जरूर आता है। लेकिन अब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जो कारनामा किया हैं वो टी-20 इतिहास में कोई दूसरा बल्लेबाज़ बन कर पाया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (Sikander Raza T20 Records) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन इसके बावजूद वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुए। अगर बात करें सिकंदर रजा के रिकॉर्ड की तो वो टी-20 क्रिकेट में लगातार 5 अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

सिकंदर रजा ने किया बड़ा कमाल:

बता दें श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच रविवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था। इस मैच में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने इस मैच में अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी से कमाल कर दिखाया। सिकंदर रजा ने इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ 42 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और दो छक्के भी निकले। इसके साथ ही सिकंदर रजा टी-20 में लगातार पांच अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

नाइजीरिया के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक:

बता दें सिकंदर रजा ने पिछले साल खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप क्वालीफायर के दौरान नाइजीरिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। उसके बाद से वो लगातार अब तक पांच फिफ्टी जड़ चुके हैं। ये अपने आप में एक बड़ा कारनामा माना जा रहा हैं। नाइजीरिया के बाद रवांडा और केन्या के खिलाफ क्रमश: 58 और 82 रन बनाए। फिर रजा ने आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में फिफ्टी जड़ी थी। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी हैं।

गेल, मैकुलम को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:

टी-20 क्रिकेट में सिकंदर रजा इस समय सबसे शानदार खिलाड़ी माने जाते हैं। सिकंदर रजा बल्ले और गेंद से अपनी धाक जमा रहे हैं। लेकिन रविवार को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बड़ा धमाका करते हुए गेल, मैकुलम को पछाड़ ये विश्व रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले टी-20 क्रिकेट में ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस गेल और रीजा हेंड्रिक्स ने टी-20 क्रिकेट में लगातार 4 अर्धशतक जड़े थे। लेकिन अब इस रिकॉर्ड पर सिकंदर रजा ने अपना कब्ज़ा कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें – IND vs AFG 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Brendon McCullumChris GayleCricket newsCricket News in HindiSikandar RazaSikandar Raza World RecordSikander Raza HINDI NEWSSikander Raza NEWSSikander Raza RecordsSikander Raza Records HINDISikander Raza T20 RecordsSL vs ZIM ScorecardSri Lanka vs Zimbabweक्रिस गेलब्रेंडन मैकुलमसिकंदर रजासिकंदर रजा वर्ल्ड रिकॉर्ड

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article