नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Sierra Leone Curfew: अफ्रीका के मुल्क सिएरा लियोन में होगा तख्तापलट...?, सरकार ने पूरे देश में लगाया कर्फ्यू

Sierra Leone Curfew: पिछले कुछ सालों से अफ्रीकी महाद्वीप के कई बड़े देशों की स्थिति काफी चिंताजनक हो चुकी है। इन देशों के बिगड़ते हालात के पीछे आंतरिक संघर्ष या आर्थिक संकट सबसे बड़ी वजह सामने आती है। अब एक...
07:52 PM Nov 27, 2023 IST | surya soni

Sierra Leone Curfew: पिछले कुछ सालों से अफ्रीकी महाद्वीप के कई बड़े देशों की स्थिति काफी चिंताजनक हो चुकी है। इन देशों के बिगड़ते हालात के पीछे आंतरिक संघर्ष या आर्थिक संकट सबसे बड़ी वजह सामने आती है। अब एक और पश्चिमी अफ्रीकी देश (Sierra Leone Curfew) की हरतरफ चर्चा हो रही है, जिसका नाम सिएरा लियोन है। यहां आंतरिक संघर्ष चार्म सीमा तक पहुंच चुका है। ऐसे में तख्तापलट होता देख वहां की सरकार ने पूर्णरूप से देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

फ्रीटाउन में बंदूकधारियों ने किया हमला:

पश्चिम अफ्रीका के सिएरा लियोन में इस समय हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। रविवार को देश की राजधानी फ्रीटाउन के सैन्य बैरकों पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। जिससे हालात और बिगड़ गए। अब सरकार को स्थिति संभालने के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लगाना पड़ा हैं। राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने इसके बाद ट्वीट भी किया और देशवासियों से शान्ति की अपील की। उन्होंने लोगों को फिलहाल घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी और सुरक्षा कारणों से फिलहाल कर्फ्यू की जरूरत बताई।

चुनाव के बाद बनी गृहयुद्ध की स्थिति:

बता दें सिएरा लियोन में इस साल जून के महीने में चुनाव हुए थे। जिसमें जूलियस माडा बायो ने बाजी मारी थी। उसके बाद से इस देश के हालात बिगड़ते ही चले गए। पिछले काफी समय से यहां तख्तापलट की आशंका जताई जा रही थी। बता दें अफ्रीकी देशों में सैन्य तख्तापलट का जो एक चक्र शुरू हुआ, वह आज तलक थमा नहीं है। लगातार कुछ दिनों के अंतराल पर तख्तापलट की खबरें आती ही रहती हैं।

दो अफ्रीकी देशों में हुआ था तख्तापलट:

अफ़्रीकी देशों के लिए यह साल इतना अच्छा नहीं रहा हैं। इस साल में दो अफ़्रीकी देशों को तख्तापलट का सामना करना पड़ा था। अगर बात करें इन दो राज्यों की तो जुलाई में नाइजर में और अगस्त में गैबॉन में तख्तापलट हो चुका हैं। अब सिएरा लियोन भी तख्तापलट होने की दहलीज पर हैं।

यह भी पढ़ें – Vibrant Summit: मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने जापान में बुलेट ट्रेन की सवारी की, सीएम वाइब्रेंट समिट में ले रहे है हिस्सा

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
africa couppopulation 2023sierra leonesierra leone capitalsierra leone coup attacksierra leone historysierra leone languagesierra leone president

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article