नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

SHATRUGHAN SINHA ON AYODHYA: राम मंदिर पर शत्रुघ्न सिन्हा भी विवादित बयान आया सामने, कहा- पहले बड़े लोगों को बुलाया और अब...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। SHATRUGHAN SINHA ON AYODHYA: जय श्री राम नारे पर राहुल गांधी के विवादित बयान के बाद आज टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (SHATRUGHAN SINHA ON AYODHYA) ने भी अपने शब्दों से जहर पी लिया है। जी हाँ, बॉलीवुड एक्टर...
11:21 PM Mar 05, 2024 IST | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। SHATRUGHAN SINHA ON AYODHYA: जय श्री राम नारे पर राहुल गांधी के विवादित बयान के बाद आज टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (SHATRUGHAN SINHA ON AYODHYA) ने भी अपने शब्दों से जहर पी लिया है। जी हाँ, बॉलीवुड एक्टर और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राम मंदिर पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर इतना प्रचार किया गया। हालांकि यहां 5-10 हजार लोग ही पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में बड़े लोगों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन आम लोगों को नहीं बुलाया गया।

बिहारीबाबू का विवादित बयान

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश की जनता खुशी (SHATRUGHAN SINHA ON AYODHYA) से अपने आराध्य को नमन कर रही थी। 500 साल बाद रामलला अपने घर लौटे हैं। तभी शत्रुघ्न सिन्हा ने एक विवादित बयान देकर इस अच्छे मौके को याद कर खुशी महसूस कर रहे लोगों को बड़ा झटका दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि, बड़े दुख के साथ हमें कहना पड़ रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर इतना प्रचार किया गया। पहले दिन यहां 5 लाख लोग पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि बड़े कॉरपोरेट घरानों के लोगों को बुलाया गया था। कलाकारों को आमंत्रित किया गया, लेकिन आम लोगों को नहीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि इतने बड़े-बड़े लोगों को बुलाया गया, लेकिन आम लोगों को नहीं बुलाया गया। दूसरे और तीसरे दिन सिर्फ 3 लाख लोग ही वहां पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या पहुंचने वाले लोगों की संख्या लगातार कम हो रही है। पहले लाखों या दो लाख आते थे लेकिन आज स्थिति और भी गंभीर हो गई है। आज राम मंदिर में पांच, दस, पंद्रह हजार लोग ही दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए श्री राम पर विवादित बयान दिया

गौरतलब है कि राम मंदिर को लेकर विपक्ष लगातार टिप्पणियां (SHATRUGHAN SINHA ON AYODHYA) कर रहा है। विपक्ष ने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से भी इनकार कर दिया। आज राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान श्रीराम के नारे पर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि आप अपना मोबाइल देखें, जय श्री राम कहें और भूख से मर जाएं।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातिवाद और संप्रदायवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और लोगों को आपस में लड़ने के लिए उकसा रहे हैं। इतना ही नहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कांग्रेस पार्टी को निमंत्रण दिया गया था लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े: RAHUL GANDHI NYAY YATRA: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा, कहा- पीएम चाहते हैं कि आप ‘जय श्री राम बोलो और भूखे मरो’

Tags :
Ayodhya Ram MandirAYODHYA RAM MANDIR SHATRUGHAN SINHARam MandirShatrughan SinhaSHATRUGHAN SINHA ASANSOLSHATRUGHAN SINHA LATEST NEWSSHATRUGHAN SINHA ON AYODHYASHATRUGHAN SINHA RAM MANDIR COMMENTTMC MPTMC MP SHATRUGHAN SINHA

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article