नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Maa Brahmacharini: नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Maa Brahmacharini: देशभर में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। सोमवार यानी आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप को तप,...
08:38 AM Oct 16, 2023 IST | surya soni

Maa Brahmacharini: देशभर में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। सोमवार यानी आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप को तप, संयम और त्याग के प्रतीक के रूप में माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां ब्रह्मचारिणी ने काफी कठोर तप किया था। इसी के चलते वो ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजी जाती है।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में लाल रंग का महत्व:

बता दें नवरात्रि में माँ दुर्गा के अलग-अलग स्वरुप की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को ब्राह्मी भी कहा जाता है। बता दे ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी मतलब आचरण करने वाली यानी कि तप का आचरण करने वाली शक्ति। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का बड़ा ख़ास महत्व बताया गया है। इस दिन पूजा में लाल रंग का काफी महत्व माना गया है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में लाल वस्त्र से लेकर लाल फूल का अर्पित किए जाते है। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के बाद मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-आरती की जाती है।

पल में संकट हर लेती है मां ब्रह्मचारिणी:

मां ब्रह्मचारिणी को तप और संयम और त्याग के प्रतीक के रूप में माना जाता है। इस दिन पूजा करने से भक्तों के संकट मां ब्रह्मचारिणी पल में संकट हर लेती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने कठोर तप और संयम के जरिये आपार शक्ति प्राप्त की थी, मां ब्रह्मचारिणी ने राक्षसों का संहार किया था। इनकी पूजा से भक्तों को भी तप और संयम की शक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023: आज से शुरू हुई शरदीय नवरात्रि, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़…

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का शुभ मुहूर्त:

16 अक्टूबर -द्वितीया 01:13 सुबह से
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 से 12:35 दोपहर
अमृत काल - 10:17 से 11:58 बजे तक

- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा मंत्र

ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।
दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

यह भी पढ़ें – PM Modi Garba Song : पीएम मोदी ने लिखा गरबा गीत, तनिष्क बागची और ध्वनि भानुशाली की आवाज में हुआ रिलीज…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें।

Tags :
Maa Brahmacharini AartiMaa Brahmacharini BhogMaa Brahmacharini MantrasMaa Brahmacharini Pooja VidhiShardiya Navratri 2023 latest newsशारदीय नवरात्रि 2023 न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article