नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Republic Day 2024: जानिए क्या है राष्ट्रीय ध्वज के रंग, बनावट और आकार का महत्व ?

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024:  इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाने जा रहा है। हर साल इस दिन नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है। गणतंत्र दिवस...
07:10 PM Jan 25, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024:  इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मनाने जा रहा है। हर साल इस दिन नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है। गणतंत्र दिवस देश का ऐसा पर्व है जिसमें भारतीयों की एकता, संप्रभुता और स्वतंत्रता की भावनाओं का जश्न मनाते है। इस दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। देश के आजादी से पूर्व 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की बैठक के समय राष्ट्रीय ध्वज के इस प्रारूप को अपनाया गया था।

 

 

इसके बाद 15 अगस्त 1947 के बाद ध्वज के लिए तिरंगा शब्द को चुना गया। राष्ट्रीय ध्वज दुनियाभर में देश की पहचान का प्रतिनिधित्व करता है और भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा रंग समाहित है। तीनों रंग का अपना एक विशेष महत्व है और दार्शनिक मायने है। राष्ट्रध्वज के निर्माताओं ने बहुत सोच समझ कर इन तीनों रंग और अशोक च्रक का उपयोग किया है। तो आइए जानते है तिरंगे के आकार और रंगों का महत्व क्या हैः-

 

तिरंगे का आकार और बनावट

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां बनाई गई है। तिरंगे के तीनों रंग में सबसे ऊपर केसरिया रंग , बीच में सफेद और हरा रंग नीचे है। ध्वज की लंबाई और चौड़ाई तीन अनुपात दो है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का च्रक बना हुआ है। इस चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर है और इसमें 24 तीलियां बनी हुई है।

तीनों रंग का महत्व:- 

 

केसरिया रंग

तिरंगे में हर रंग का चुनाव काफी सोच समझ कर किया गया है। तिरंगे में सबसे पहला रंग केसरिया है। यह रंग बलिदान का प्रतीक माना जाता है। केसरिया रंग रार्ष्ट के प्रति ताकत, साहस, निस्वार्थ और हिम्मत की भावनाओं को दिखाता है। यह रंग सभी धर्मो में अहंकार को त्याग कर लोगों में एकता बनाने का भी प्रतीक माना जाता है। आम भाषा में केसरिया रंग को संतरी रंग भी कहा जाता है।

 

सफेद रंग

तिरंगे में धर्म चक्र के साथ सफेद रंग सच्चाई और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आपसी समानता, एकता,प्रेम और सद्भावना का भाव पैदा करता है। ज्योतिष के अनुसार सफेद रंग चंद्रमा का कारक माना जाता है। शांति और सच्चाई के अलावा ईमानदारी का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं दर्शन शास्त्र के अनुसार सफेद रंग को स्वच्छता और ज्ञान का प्रतीक भी माना गया है।

हरा रंग

हरा रंग हरियाली को दर्शाता है और आंखों को सुकून देता है। जिस प्रकार प्रकृति जीवन में हरियाली का संदेश देती है उसी तरह हरे रंग का व्यक्ति के जीवन से भी गहरा संबंध है। तिरंगे के सबसे नीचे हरा रंग विश्वास, खुशहाली, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। दर्शन शास्त्र के अनुसार हरा रंग उत्सव के माहौल से जोड़ा जाता है वहीं फेंगशुई के मुताबिक हरा रंग कई बीमारियों से भी राहत दिलाने का काम करता है। फेंगशुई ने इसे स्वास्थ्य,सौभाग्य और विकास का प्रतीक माना है।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: इन तरीकों से बच्चों को बताएं 26 जनवरी का महत्व

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
26 january 202426 january republic dayashok chakr importanceashok chakradesignflagflag designimportance of republic dayimportance of the colorimportance of the flag colornational flagnational flag shapeRepublic Day 2024shapewhat is the importance of the color

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article