नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

RELIANCE AGM: ईशा-आकाश और अनंत अंबानी रिलायंस बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल, नीता अंबानी ने बोर्ड से दिया इस्तीफा...

मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस एजीएम 2023 (RELIANCE AGM) को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं कीं। रिलायंस ने कहा कि ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी निदेशक मंडल में शामिल होंगे। साथ ही नीता अंबानी बोर्ड से अलग रहेंगी।...
07:07 PM Aug 29, 2023 IST | Ekantar Gupta
RELIANCE AGM Isha Akash and Anant Ambani join Reliance Board of Directors

मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस एजीएम 2023 (RELIANCE AGM) को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं कीं। रिलायंस ने कहा कि ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी निदेशक मंडल में शामिल होंगे। साथ ही नीता अंबानी बोर्ड से अलग रहेंगी। भारत न रुकता है, न थकता है, न हारता है। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि न्यू रिलायंस भारत के विकास में अहम योगदान देने के लिए तैयार है। इस बीच उन्होंने कहा कि ईशा-आकाश और अनंत अंबानी को रिलायंस के निदेशक मंडल में शामिल किया जाएगा, जबकि नीता अंबानी अलग हो जाएंगी।

देश में 18 हजार से ज्यादा हैं स्टोर

ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल की पहुंच लगातार बढ़ रही है और इसकी सेवा वर्तमान में देश के लगभग 98 प्रतिशत पिनकोड पर उपलब्ध है। इसके अलावा देश में 18 हजार से ज्यादा रिलायंस रिटेल स्टोर खुले हैं। ईशा अंबानी ने कहा कि पिछले एक साल में 3300 नए स्टोर खोले गए हैं। अब देशभर में रिलायंस रिटेल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 18,040 हो गई है।

रिलायंस रिटेल में हुई जबरदस्त वृद्धि

रिलायंस रिटेल पर बोलते हुए, मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले साल वार्षिक राजस्व 2.60 लाख करोड़ रुपये था, जो 30 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है। इससे कंपनी को 9181 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ है। रिलायंस रिटेल दुनिया की शीर्ष 10 रिटेल कंपनियों में से एक बन गई है। रिलायंस रिटेल डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि कंपनी के 25 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं और पिछला साल कंपनी के लिए काफी अच्छा रहा है।

यह भी पढ़ें - New LPG Price : रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को दी बड़ी राहत, रसोई गैस के दाम किये इतने कम..

रिलायंस के शेयरों में आई गिरावट

रिलायंस एजीएम में बड़े ऐलानों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों (RIL Share) में गिरावट देखी जा रही है। रिलायंस (RELIANCE AGM) के शेयर महज 0.25 प्रतिशत गिरकर रुपये पर आ गए। 2463 हुआ।

Jio 5G से बदलाव आने की संभावना है

मुकेश अंबानी ने RIL AGM 2023 में कहा कि Jio 5G में हमारी अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को बदलने की क्षमता है। इनमें कृषि, शिक्षा, एमएसएमई और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।

'जियो एयर फाइबर' गणेश चतुर्थी (19 सितंबर) को होगा लॉन्च

जियो के एयर फाइबर का इंतजार खत्म हो गया है, इसे गणेश चतुर्थी यानी 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Jio Air Fibre 5G नेटवर्क और अत्याधुनिक वायरलेस तकनीक का उपयोग करके घरों और कार्यालयों में वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करेगा। जियो एयर फाइबर के उतरने से दूरसंचार क्षेत्र में उथल-पुथल मचने की संभावना है।

बोर्ड में शामिल हुए ईशा-आकाश और अनंत अंबानी

रिलायंस एजीएम 2023 को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने समूह के बोर्ड में महत्वपूर्ण बदलावों की भी घोषणा की। रिलायंस ने नियामक को दी गई जानकारी में कहा कि निदेशक मंडल ने बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी से ही प्रभावी होगी. इसके अलावा नीता अंबानी बोर्ड से अलग होंगी।

Tags :
akash ambaniAnant AmbaniEkantar GuptaIndia Richest PersonIsha AmbaniJio FiberNeeta AmbaniRELIANCE AGMReliance BoardReliance Board of DirectorsReliance Company Net Worth

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article