नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

रतना टाटा की राजकीय सम्मान से आज होगी विदाई, सुबह 10 से 3 बजे तक लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन

Ratan Tata: टाटा संस के करताधर्ता चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा को आज राजकिय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सुबह 10 बजे से 3 बजे से तक लोग उनके पार्थिव शरीर का मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में जाकर अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
09:33 AM Oct 10, 2024 IST | Shiwani Singh

Ratan Tata: टाटा संस के करताधर्ता चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतना टाटा को सांस में दिक्कत की वजह से कुछ दिन पहले ही मुबंई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उन्होंने खुद के स्वस्थ्य होने की बात कही थी। वहीं कल बुधवार को उनका निधन हो गया।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह

रतना टाटा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया जा चुका है। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा। जहां आज सुबह 10 बजे से 3 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। फिर राजकिय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रतन टाटा के अंतिम संस्कार में गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

वहीं इससे पहले उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए हाई प्रोफाइल लोगों का तांता लगा हुआ है। कुछ देर पहले ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रतन टाटा के कोलाबा स्थित घर पहुंचे और उन्हें अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम दर्शन की तैयारियां पूरी

उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा। जहां सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आम जन जाकर उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से मनीन ड्राइव रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़ेंः उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन

 

महाराष्ट्र-झारखंड में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा के सम्मान में एक दिन के शोक की घोषणा की है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी। पोस्ट में लिखा गया, '' महाराष्ट्र में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और आज कोई भी सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम सरकार द्वारा आयोजित नहीं किए जाएंगे। रतन टाटा का अंतिम संस्कार सभी राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

 

झारखंड सरकार की तरफ से भी एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी '' झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री रतन टाटा जी के देहावसान पर एक दिवसीय राज्यकीय शोक की घोषणा की जाती है।''

 

Tags :
CM Hemant Sorenjharkhandratan tataratan tata deathratan tata jharkhandRatan Tata NewsRatan Tata Passes AwayRatan Tata State Honorsनहीं रहे रतना टाटारतन टाटा निधनरतना टाटारतना टाटा न्यूजरतना टाटा मृत्युहेमंत सोरेन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article