Monday, April 7, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

रतन टाटा पंचतत्व में विलीन, वर्ली श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के चेयर मैन रतन टाट गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान पर किया गया।
featured-img

मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के चेयर मैन रतन टाटा गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए,  उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान पर किया गया। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे सहित कई राजनेता, उद्योगपति, खेल जगत के खिलाड़ी समेत कई बॉलीवुड सितारे मौजूद रहें।

बता दें कि बुधवार रात को रतन टाटा ने मुंबई के एक अस्पलात में अंतिम सांसे ली। रतना टाटा को सांस में दिक्कत की वजह से कुछ दिन पहले ही मुबंई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उन्होंने खुद के स्वस्थ्य होने की बात कही थी। लेकिन बुधवार रात वो इस दुनिया को अलविदा कह चले गए।

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई अपने चहते 'रतन टाटा' की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। रतन टाटा के अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा गया। जहां आम लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। फिर राजकिय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पारसी परंपरा के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार

श्मशान घाट पर मौजूद पुजारी के मुताबिक रतन टाटा का अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद मुंबई स्थित कोलाबा वाले बंगले में दिवंगत रतन टाटा के नाम पर तीन दिनों तक अनुष्ठान किया जाएंगा।

रतन टाटा को भारत रत्न मिले, इसको लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक प्रस्ताव पास किया है

मुकेश और नीता अंबानी अंतिम विदाई देने पहुंचे

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। नम आखों से दोनों ने रतन टाटा को अंतिम विदाई दी।

ये भी पढ़ेंः यात्रा के दौरान खुद ही उठाते थे अपना बैग, एयरलाइंस के कर्मचारियों के लिए क्यों खास थे रतन टाटा

उद्योगपति रतन टाटा के भाई जिमी नवल टाटा मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वीलचेयर पर आए जिमी टाटा ने नम आंखों में अपने भाई को अंतिम विदाई दी।

रतन टाटा का कुत्ता 'गोआ' भी मुंबई के एनसीपीए लॉन में उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित देने पहुंचा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेताओं ने मुंबई के वर्ली  शमशान घाट पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।"
अभिनेता आमिर खान और उनके एक्स वाइफ किरण राव रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान आमिर खान ने कहा, ''यह देश के लिए एक दुखद दिन है। रतन टाटा का देश के प्रति योगदान बेमिसाल है। हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे।''

ट्रेंडिंग खबरें

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का लिया फैसला

J&K Assembly Budget Session : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में Waqf Bill पर बवाल भयंकर

Rahul Gandhi: 'महात्मा गांधी ने एक्सपेरिमेंट्स विथ ट्रुथ लिखा, अब शायद मोदी जी...' पटना में क्या बोले राहुल गांधी ?

बदल रहा है संघ का चेहरा! मुसलमानों के लिए शाखा के दरवाजे खुले, मोहन भागवत की शर्त क्या है?

कार्तिक आर्यन ने ₹50 करोड़ फीस चार्ज करने के दावों पर चुप्पी तोड़ी, कहा मेरी ही फीस की क्यों होती है बात

बैंकॉक में हुई यूनुस-मोदी की मीटिंग के बारे में अफवाह फैला रहा बांग्लादेश, गढ़ रहा झूठी कहानियां

गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी! बौखलाए पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि जानकर कांप जाएगी रूह!

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज