नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ram Murti: हिलते दिखे प्रभु श्री रामलला के लोचन, आंखों ने मोह लिया सबका मन

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ram Murti: 22 जनवरी 2024, भारत ही नहीं हर इतिहास के पन्नों का वो स्वर्णिम पृष्ठ बन गया जहाँ पर सनातन धर्म के ईष्ट भगवान राम की सबसे विवादित स्थिति से निकल कर साक्षात्कार हुआ उनके भक्तों...
12:38 AM Jan 24, 2024 IST | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ram Murti: 22 जनवरी 2024, भारत ही नहीं हर इतिहास के पन्नों का वो स्वर्णिम पृष्ठ बन गया जहाँ पर सनातन धर्म के ईष्ट भगवान राम की सबसे विवादित स्थिति से निकल कर साक्षात्कार हुआ उनके भक्तों से। मूर्ति को देख कर आल्हादित मन से लाखों भक्तों की आँखें भर आई। अब ए आई के ज़माने में भगवान भी मुस्कुराते और मूर्ति से बाहर झांकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टेक्नोलॉजी की मदद से मुस्कुराते दिखे राम

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब भक्तों ने उनकी मूर्ति (Ram Murti) का प्रथम दर्शन किया तभी मन्त्र मुग्ध होकर आँखें भर आई। इसके बाद जिसने भी मूर्ति को देखा वो देखता रहा और मूर्ति में प्राणों को साकार होने की बात कहने लगा। मूर्तिकार की तारिक हुई प्रधान मंच से भी, सभी ने उसकी कला को सराहा, परन्तु अब एक और कलाकार ने उस मूर्ति को साकार रूप डिजिटल जगत में दे दिया है। ए आई की मदद से भगवान राम की मूर्ति की vवीडियो बने है जिसमें वो मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

“नवकंजलोचन कंजमुख करकंज पदकंजारुणम्”

भगवान राम के परम भक्त तुलसी दास जी ने राम को तब ऐसा देखा और ये भगवान राम के लिए स्तुति लिखी, परन्तु आज जब राम मूर्ति (Ram Murti) का ए आई द्वारा बनाया गया वीडियो बनाया गया तो ये पंक्तियाँ साकार होती हुई दिखाई दी। पहले तो मूर्ति ही जीवंत नज़र आती है उस पर उनकी आँखों और चेहरों का हाव भाव मूर्ति में जीवंत हो जाना भक्तों के लिए अद्भुत अनुभव है।

भगवान राम की आँखों ने किया मंत्रमुग्ध

नवकंज लोचन, यानी आँखों का नए खिले हुए कमल के जैसा होना,।। कुछ ऐसा ही नज़र आ रहा है वीडियो भी, जिसने देखा शेयर किया और अपनी भावनाओं (Ram Murti) का उदगार शब्दों में डाल कर कमेंट में पोस्ट कर दिया। जिसने देखा उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं रह सका। तुलसी दास जी ने लिखित साक्षात्कार करवाया और अब ए आई ने जीवंत दिखा दिया।

यह भी पढे़ं – Ram Mandir: कभी राम मंदिर जाने से रोका तो खुद को बना लिया राम धाम, अब अयोध्या से आया निमंत्रण

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
ai videoAyodhya Ram Mandirayodhya ram mandir ai videoram ai avtarRam AI videoram mandir ayodhyaRam Murtiराम मंदिरराम मूर्ति

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article