नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Rajnath Singh in Rajasthan: भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा, राजनाथ सिंह ने बोला गहलोत सरकार पर जमकर हमला

Rajnath Singh in Rajasthan: राजस्थान में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी बड़ी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है। जहां कांग्रेस सरकार अपनी योजनाओं के साथ पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही है।...
07:56 PM Sep 04, 2023 IST | surya soni

Rajnath Singh in Rajasthan: राजस्थान में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी बड़ी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है। जहां कांग्रेस सरकार अपनी योजनाओं के साथ पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपने शीर्ष नेताओं के दम पर चुनाव की तैयारियों में जुटी है। भाजपा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है। 4 सितंबर यानी आज भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा जैसलमेर के रामदेवरा से निकली। जिसे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh in Rajasthan) ने हरी झंडी दिखाई। इससे पहले जेपी नड्डा और अमित शाह राजस्थान का दौरा कर चुके हैं।

राजनाथ सिंह ने बोला गहलोत सरकार पर जमकर हमला:

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ ही राजनाथ सिंह ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर पोखरण में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में भारी भीड़ एकत्रित होने से भाजपा के नेताओं में एक अलग जोश दिखाई दिया। इस सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि '' इस बार दुनिया की कोई ताकत भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान की सत्ता में आने से नहीं रोक सकती।''

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस में अब होगा टिकटों का बंटवारा, राहुल के करीबी गोगोई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए:

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने राजस्थान के जैसलमेर जिले में पहुंचे। उन्होंने यहां रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद भी रहे।

वसुंधरा राजे पर टिकी रही सभी की नज़र:

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा एक बड़ा बदलाव करती नज़र आ रही हैं। पिछले दो-तीन चुनावों में राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। लेकिन इस बार अब तक ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Jaisalmer districtParivartan Sankalp YatraRajasthanrajnath singh

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article