नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Rajasthan Politics: बागियों को मनाने में जुटी भाजपा, तो कांग्रेस की पहली सूची का इंतज़ार

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में पिछले 2-3 दिन से कई बड़ी घटना देखने को मिली है। चुनाव आयोग ने जिस दिन राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Politics) चुनाव की तारीख का एलान किया था, उसी दिन शाम को भाजपा ने अपने...
06:43 PM Oct 12, 2023 IST | surya soni

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में पिछले 2-3 दिन से कई बड़ी घटना देखने को मिली है। चुनाव आयोग ने जिस दिन राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Politics) चुनाव की तारीख का एलान किया था, उसी दिन शाम को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। उसके बाद से भाजपा में खलबली मची हुई है। क्योंकि भाजपा ने इस बार चुनाव में वसुंधरा राजे को तवज्जों नहीं दी। जबकि उनके विकल्प के रूप में दीया कुमारी को देखा जा रहा है। दीया कुमारी को प्रदेश की सबसे सेफ सीट जयपुर शहर की विद्याधर नगर से टिकट दी गई है।

बागियों को मनाने में जुटी भाजपा:

अगर पिछले 2-3 दिनों की राजनैतिक घटनाक्रम पर नज़र डाले तो भाजपा में इस समय खलबली मची हुई है। राजस्थान की सबसे ताकतवर नेता मानी जानी वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इस बार पार्टी ने अनदेखा किया है। भाजपा की पहली सूची में वसुंधरा गुट के कई नेताओं की टिकट काट दी। इसमें जयपुर शहर से नरपत सिंह राजवी और राजपाल सिंह शेखावत का नाम काफी चर्चा में है। ये दोनों पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सबसे करीबी माने जाते हैं। अब भाजपा नाराज नेताओं को मनाने में जुटी है। ताकि वो बागी होकर चुनाव ना लड़े।

कांग्रेस की पहली सूची का इंतज़ार:

बता दें दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं को अभी अपनी पहली सूची का इंतज़ार है। कांग्रेस की पहली सूची को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने संकेत दिए थे कि नवरात्री में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस की पहली सूची में कुल 80 नामों को शामिल होना बताया जा रहा है। कांग्रेस ने टिकट देने से पहले कई तरह के सर्वे करवाए थे। अब कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस अपने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दे सकती है।

यह भी पढ़ें – Israel Palestine Conflict: इजरायल से चल रही जंग के बीच हमास कमांडर महमूद अल-जहर ने दे डाली चौंकाने वाली धमकी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
bjpBJP listCongressRajasthan Election 2023rajasthan politics

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article