नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Rajasthan New CM: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे भजनलाल शर्मा, पहली बार बने है विधायक

Rajasthan New CM: राजस्थान में नए सीएम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद  नाम तय कर लिया है। विधायक दल की बैठक के बाद सांगानेर से विधायक...
04:33 PM Dec 12, 2023 IST | surya soni

Rajasthan New CM: राजस्थान में नए सीएम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद  नाम तय कर लिया है। विधायक दल की बैठक के बाद सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा (Rajasthan New CM) का नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए तय कर लिया है। इसके अलावा दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला:

बता दें राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान विधायक दल की बैठक में तय हो गया। भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था। दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों ने विधायक दल की बैठक के बाद भजन लाल शर्मा का नाम तय कर लिया है। सांगानेर सीट से विधायक बने भजन लाल शर्मा ही राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं।

भरतपुर के रहने वाले हैं भजनलाल शर्मा:

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा का नाम फाइनल हो गया। भजनलाल शर्मा संगठन से पिछले काफी समय से जुड़े हुए थे। उन्हें पहली बार सांगानेर से विधायक का चुनाव लड़ाया गया। भजनलाल शर्मा भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्हें गृहमंत्री अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता हैं। वे 4 बार प्रदेश महामंत्री रहे हैं। RSS और ABVP से जुड़े रहे हैं। संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढे़ं – Rajasthan New Cm: सट्टा बाजार में सब पर भारी वसुंधरा राजे..? एक बार फिर ‘महारानी’ बनेगी मुख्यमंत्री!

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Bhajanlal SharmaBjp rajasthanCM Bhajanlal SharmaRajasthan New CM

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article