नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव में वसुंधरा के अलावा इन महिला नेताओं का भी राजनीति में बड़ा दबदबा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज़ हो गई हैं। प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। इस बार भाजपा और कांग्रेस ने कई महिलाओं (Rajasthan Election 2023) को अपना...
02:59 PM Nov 22, 2023 IST | surya soni

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज़ हो गई हैं। प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। इस बार भाजपा और कांग्रेस ने कई महिलाओं (Rajasthan Election 2023) को अपना प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने का देश की राजनीति पर बड़ा असर देखने को मिल रहा। इससे तमाम राजनीतिक दलों ने इस बार महिलाओं को अधिक टिकट दिया है। राजस्थान चुनाव में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान चुनाव में पहले सिर्फ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का दबदबा देखने को मिलता था।

लेकिन अब प्रदेश के राजनीतिक हालात काफी बदल चुके हैं। बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक कई महिला नेताओं का दबदबा देखने को मिलता हैं। अगर बात विधानसभा की हो तो दिव्या मदेरणा की गूंज इस बार खूब सुनने को मिली थी। अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में एक बार फिर कई महिला विधायक जीतकर विधानसभा में अपने क्षेत्र की आवाज़ बुलंद करेगी। चलिए हम आपको बताते हैं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अलावा की महिला नेताओं का राजस्थान की राजनीति में कद बढ़ गया हैं...

इन महिला नेताओं का राजनीति में बड़ा दबदबा:

इसमें पहला नाम सांसद दीया कुमारी का आता हैं, कुछ ही समय में दीया कुमारी ने भाजपा में अपनी अच्छी पकड़ बना ली। प्रदेश स्तर पर पहचान के बाद उनका नाम सीएम रेस में भी आ रहा हैं। उनके अलावा नागौर सीट से भाजपा प्रत्याशी और मिर्धा परिवार की बेटी ज्योति मिर्धा का कद भी राजनीति में काफी बढ़ गया हैं।

दिव्या मदेरणा से लेकर कृष्णा पूनिया तक:

उनके ही जिले से ताल्लुकात रखने वाली कांग्रेस से ओसियां की विधायक और मदेरणा परिवार की बेटी दिव्या मदेरणा की गूंज विधानसभा में खूब सुनने को मिली। उनके भाषण सोशल मीडिया पर खूब सुनने को मिल जाएंगे। दिव्या मदेरणा के परिवार का राजस्थान की राजनीति में बड़ा योगदान रहा हैं। इनके अलावा एथलीट कृष्णा पूनिया भी महिला नेता के रूप में अपनी ख़ास पहचान बना चुकी हैं। इनके अलावा भी कई महिला नेता अपने क्षेत्र की राजनीति में बड़ा दबदबा रखती हैं।

ये भी पढ़ें: मतदान से 4 दिन पहले सीएम गहलोत का भावुक बयान, ‘मैं 200 सीटों पर लड़ रहा हूं चुनाव

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
ashok gehlotelections 2023Rajasthan Assembly Election 2023Rajasthan ElectionRajasthan Election 2023rajasthan elections 2023Rajasthan Elections 2023 Newsrajasthan news

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article