नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Rajasthan Election 2023: शेखावाटी के दो कद्दावर जाट नेता आमने-सामने, लक्ष्मणगढ़ में डोटासरा और महरिया के बीच टक्कर!

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर हमेशा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। फिलहाल भाजपा पर कांग्रेस (Rajasthan Election 2023) ने कुछ सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। ऐसे में अब राजनीति...
11:44 AM Oct 22, 2023 IST | surya soni

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर हमेशा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। फिलहाल भाजपा पर कांग्रेस (Rajasthan Election 2023) ने कुछ सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। ऐसे में अब राजनीति के जानकर हार-जीत का हिसाब लगा रहे हैं। इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में सीकर की लक्ष्मणगढ़ सीट पर बड़ा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। जी हां, लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने गोविंद सिंह डोटासरा को उतारा है तो भाजपा ने सुभाष महरिया को टिकट दिया है। ये दोनों शेखावाटी के कद्दावर जाट नेता के रूप में जाने जाते हैं।

डोटासरा और महरिया के बीच जबरदस्त टक्कर!

शेखावटी में कांग्रेस का हमेशा से ही दबदबा रहा हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां से कांग्रेस का वोट खिसका हैं और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला है। ऐसी में सीकर की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। भाजपा पिछले काफी सालों से इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है, जबकि गोविन्द सिंह डोटासरा पिछले तीन बार से लगातार यहां से चुनाव जीत रहे हैं। इस बार उन्होंने मंत्री होने के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई। लेकिन भाजपा ने इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया को मैदान में उतारा है। सुभाष महरिया की गिनती शेखावाटी के दिग्गज नेताओं में होती है।

भाजपा को बगावत का डर!

बता दें भले ही सुभाष महरिया सीकर के बड़े नेता रूप में जाने जाते हो, लेकिन लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से उन्हें अपनों के बगावत का डर भी सताएगा। इस सीट से भाजपा के लिए दिनेश जोशी ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी, दिनेश जोशी इससे पहले गोविन्द सिंह डोटासरा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। मामूली वोटों के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भाजपा ने दिनेश जोशी की जगह महरिया पर दांव खेला है।

लक्ष्मणगढ़ सीट पर खिलेगा कमल..?

अगर राजनीति के जानकारों की मानें तो इस सीट पर कांग्रेस के गोविन्द सिंह डोटासरा काफी मजबूत नज़र आ रहे हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए इस बार काफी काम भी करवाया हैं। ऐसे में भाजपा को यहां से उनके सामने एक बड़े चेहरे की जरुरत थी। हाल ही में फिर से भाजपा में शामिल हुए सुभाष महरिया को अब पार्टी ने डोटासरा के सामने टिकट दिया हैं। लक्ष्मणगढ़ सीट पर इन दो बड़े नेताओं के बीच 'घमासान' होगा। यह सीट कांग्रेस और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की होगी। यहां दो दिग्गज जाट नेताओं को कड़ी परीक्षा देनी होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस सीट पर भाजपा जीत दर्ज कर पाती हैं या एक बार फिर डोटासरा बाजी मार लेंगे..?

यह भी पढ़ें – राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मिला टिकट

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
bjp candidate list 2023 rajasthanfatehpur shekhawati newsGovind singh Dotasara vs Subhash Mahariyalaxmangarh newsLaxmangarh Vidhan Sabha SeatRajasthan Assembly Election 2023rajasthan newssikar newsराजस्थान चुनावलक्ष्मणगढ़ चुनाव

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article