नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

राजस्थान चुनाव का सबसे रोचक मुकाबला दांतारामगढ़ सीट पर, जहां पति-पत्नी के बीच होगी टक्कर!

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को अब महज एक महीने का समय शेष रहा है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के अलावा सभी छोटी-बड़ी पार्टी अपने प्रत्याशियों का एलान कर रही है। हाल ही में हरियाणा की जननायक...
09:27 PM Oct 25, 2023 IST | surya soni

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को अब महज एक महीने का समय शेष रहा है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के अलावा सभी छोटी-बड़ी पार्टी अपने प्रत्याशियों का एलान कर रही है। हाल ही में हरियाणा की जननायक जनता पार्टी ने राजस्थान चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। सीकर, फतेहपुर, दांतारामगढ़, खंडेला, कोटपुतली और भरतपुर की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।

दांतारामगढ़ सीट पर पति-पत्नी के बीच मुकाबला:

राजस्थान का दांतारामगढ़ सीट चर्चा का विषय बनी हुई है यहां चुनाव में एक दिलचस्प सियासी जंग देखने को मिल सकती है । दांतारामगढ़ सीट से जेजेपी ने डॉ. रीटा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है, गौरतलब है कि डॉ रीटा सिंह अगस्त में पार्टी में शामिल हुईं थी। अब दिलचस्प बात ये है कि उनके पति वीरेंद्र सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के दावेदार हैं और वो अगर मैदान में उतरते हैं तो चुनाव में पति पत्नी की आपस में टक्कर होगी।

पिछले चुनाव में हुआ था विवाद:

अब आपको दांतारामगढ़ सीट के बारे में बताते है यहां से वर्तमान में वीरेंद्र सिंह विधायक है। रीटा सिंह भी राजस्‍थान की राजनीति में जाना पहचाना चेहरा हैं। कांग्रेस की टिकट पर रीटा सिंह सीकर की जिला प्रमुख रह चुकी हैं। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले चुनाव से ही विवाद शुरू हुआ था। लेकिन इस बार तो दोनों आमने-सामने चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें वीरेंद्र सिंह सात बार के विधायक नारायण सिंह के बेटे हैं।

इस चुनाव पर रहेगी सभी नज़र:

बता दें दांतारामगढ़ सीट चुनाव को लेकर चर्चा खूब सुनने को मिल रही हैं। नारायण सिंह का कांग्रेस में काफी दबदबा हैं, लेकिन उम्र के चलते उन्होंने अपनी विरासत बेटे को संभला दी। अब पति पत्नी के बीच होने वाले इस सियासी मुकाबले की चर्चा राजस्थान में जोरों शोरों से हो रही है। अब देखना हैं कि अगर दोनों आमने-सामने हुए तो जनता का रुझान किसकी तरफ होगा।

यह भी पढ़ें – Union cabinet Meeting : अन्नदाताओं के लिए सरकार ने खोला खजाना, 4500 करोड़ की सब्सिडी के साथ दी कई वादों की सौगात…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
dantaramgarh seatRajasthan Assembly Election 2023Rajasthan ElectionRajasthan Election 2023sikar assembly electionदांतारामगढ़ सीटराजस्थान चुनाव 2023राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023सीकर विधानसभा चुनाव

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article