नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान में कांग्रेस या फिर बीजेपी, जानिए सट्टा बाजार में किसका पलड़ा भारी..?

Rajasthan Election 2023: पांच राज्यों में विधानसभा को लेकर रणभेरी बज चुकी है। बीते दो दशक से हर बार सत्ता में परिवर्तन करने वाले राजस्थान चुनाव को लेकर इस बार खासी रुचि है। इस बार (Rajasthan Election 2023) कांग्रेस पार्टी...
11:10 AM Nov 01, 2023 IST | surya soni
featuredImage featuredImage

Rajasthan Election 2023: पांच राज्यों में विधानसभा को लेकर रणभेरी बज चुकी है। बीते दो दशक से हर बार सत्ता में परिवर्तन करने वाले राजस्थान चुनाव को लेकर इस बार खासी रुचि है। इस बार (Rajasthan Election 2023) कांग्रेस पार्टी दावा कर रही है कि सरकार बदलने का रिवाज इस बार खत्म हो जाएगा। लेकिन सट्टा बाजार की रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर राजस्थान में सत्ता बदलने का रिवाज बरक़रार रहेगा। जी हां, पीएम मोदी के चहेरे का राजस्थान में भाजपा को काफी फायदा होता दिखाई दे रहा है।

भाजपा को हो सकता है 40 सीटों का फायदा:

पिछले चुनाव में राजस्थान में एक नारा बहुत सुनने को मिला था.. वसुंधरा तेरी खैर नहीं, मोदी तुझसे बैर नहीं। लोगों में वसुंधरा राजे सरकार के प्रति नाराजगी थी, जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा। लेकिन इस बार भाजपा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को सीएम फेस ना बनाते हुए पीएम मोदी और कमल के निशान पर ही चुनाव लड़ने का फैसला किया। भाजपा का यह फैसला राजस्थान में कारगर भी साबित होता दिखाई दे रहा है। राजस्थान में गहलोत सरकार की लोकलुभावन योजनाओं के बावजूद सट्टा बाजार से भाजपा को बड़ी बढ़त होने की बात कह रहा है। राजस्थान में फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों पर पूरे देश की नज़र रहती है। हालांकि भारत में सट्टा बाजार पर पूरी तरह से बैन है। सट्टा बाजार के मुताबिक इस बार राजस्थान में मोदी मैजिक एक बार फिर देखने को मिलेगा। सट्टा बाजार के मुताबिक फिलहाल भाजपा को प्रदेश की 120 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है।

भाजपा की सरकार के 15 पैसों के भाव:

सट्टा बाजार के आंकड़े समझने से पहले इनका गणित समझना भी उतना जरुरी हो जाता है। सट्टा बाजार में जिसका भाव जितना कम होता है वो उतना ही मजबूत होता है। जिसका भाव जितना ज्यादा होता है वो उतना ही कमजोर। राजस्थान में सट्टा बाजार के मुताबिक भाजपा सरकार आने के भाव 15 पैसे बताये जा रहे है। इसका मतलब 100 रूपये भाजपा की जीत पर लगाने पर सिर्फ 15 रूपये मिलेंगे। जबकि कांग्रेस की जीत पर 100 रूपये पर 500 रूपये मिल रहे है।

क्या कहता है राजस्थान में सट्टा बाजार का गणित:

- राजस्थान में पूर्ण बहुमत से बन सकती है भाजपा की सरकार
- भाजपा की सरकार के सिर्फ 15 पैसे भाव
- राजस्थान में भाजपा को सकता है 40 सीटों का फायदा
- भाजपा कर सकती है 120 आंकड़े को पार
- कांग्रेस को मिल सकती है 70 सीटें
- 10-15 सीटें जा सकती है अन्य के खातों में...

राजस्थान में मोदी मैजिक का असर:

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब तक की राजनीतिक घटनाक्रमों पर नज़र डाले तो प्रदेश में इस बार मोदी मैजिक का असर देखने को मिल रहा है। सीएम गहलोत की जनकल्याणकारी नीतियों के बावजूद प्रदेश में जनता का रुझान डबल इंजन की सरकार की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। भले ही कांग्रेस ने आंतरिक कलह को सुलझा लिया हो लेकिन इसमें उन्होंने काफी देरी कर दी। हालांकि सट्टा बाजार की रिपोर्ट पहले भी कई बार गलत साबित हो चुकी है ऐसे में 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि इस बार राजस्थान की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा....

यह भी पढ़ें – कांग्रेस ने की दो लिस्ट जारी, कुल 61 नामों का किया एलान, किसे कहां से मिला टिकट?

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
elections 2023Rajasthan Assembly Election 2023Rajasthan ElectionRajasthan Election 2023Rajasthan Election Satta Bazarrajasthan elections 2023Rajasthan Satta Bazar

ट्रेंडिंग खबरें