नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Rajasthan BJP List: राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मिला टिकट

Rajasthan BJP List: पिछले काफी दिनों से राजस्थान में लोग भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतज़ार कर रहे थे। दोनों ही बड़े दलों (Rajasthan BJP List) ने शनिवार यानी आज अपनी एक-एक सूची जारी की। जहां भाजपा...
03:27 PM Oct 21, 2023 IST | surya soni

Rajasthan BJP List: पिछले काफी दिनों से राजस्थान में लोग भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतज़ार कर रहे थे। दोनों ही बड़े दलों (Rajasthan BJP List) ने शनिवार यानी आज अपनी एक-एक सूची जारी की। जहां भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में करीब 83 नामों का एलान किया हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपने 35 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें 83 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मिला टिकट:

बता दें भाजपा ने पहली सूची में 41 नामों का एलान किया था। उस लिस्ट में कई नए चहेरे भी शामिल थे। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में कई जगह विरोध के स्वर भी उठने लगे थे। लेकिन अब बड़े इंतज़ार के बाद भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें कुल 83 नामों को शामिल किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पार्टी ने झालरापाटन से टिकट दिया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उनको इस तारानगर से टिकट दिया। जबकि पार्टी ने चूरू से उनकी जगह हरलाल साहरण को चुनावी मैदान में उतारा है।

नरपत सिंह राजवी को भी मिला टिकट:

भाजपा में पहली लिस्ट में जब नरपत सिंह राजवी का नाम नहीं आया तो बगावती स्वर उठने लगे थे। बता दें नरपत सिंह राजवी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद है, जो विद्याधर नगर सीट से विधायक का चुनाव लगातार जीत रहे थे, उनको पार्टी ने अब चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया है। जबकि उनकी सीट से पार्टी ने सांसद दीया कुमारी को मैदान में उतारा है।

ज्योति मिर्धा को नागौर से मिला टिकट:

हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई ज्योति मिर्धा को नागौर से पार्टी ने टिकट दिया है। कांग्रेस के लिए इस चुनाव में नागौर में बड़ी परेशानी हो सकती है। क्योंकि मिर्धा परिवार पिछले कई सालों से कांग्रेस को मजबूती दे रहा था। लेकिन अब ज्योति मिर्धा को भाजपा ने टिकट देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी का सपना हुआ साकार, धोरडो को BEST TOURISM VILLAGES की सूची में किया गया शामिल

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
bjp candidate list rajasthancongress candidate list rajasthanRajasthan Assembly Election 2023Rajasthan Election 2023rajasthan election 2023 daterajasthan election 2023 opinion pollrajasthan opinion pollrajasthan vidhan chunav 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article