नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Rajasthan Cabinet: जानिए कब होगा राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार..? इन विधायकों का नाम रेस में सबसे आगे...

Rajasthan Cabinet: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका हैं। लेकिन राजस्थान में 25 दिनों के बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार (Rajasthan Cabinet) नहीं हो पाया हैं। पिछले दो-तीन दिन में राजस्थान के नए...
01:38 PM Dec 27, 2023 IST | surya soni

Rajasthan Cabinet: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका हैं। लेकिन राजस्थान में 25 दिनों के बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार (Rajasthan Cabinet) नहीं हो पाया हैं। पिछले दो-तीन दिन में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। अब कयास लगाया जा रहा हैं कि अगले एक-दो दिन में कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता हैं। इसको लेकर राजभवन में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लेकिन अभी तारीख का एलान नहीं हुआ हैं। ऐसे में विधयकों में भी असमंजस बना हुआ हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा?

राजस्थान की जनता को अब मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतज़ार हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल में अलग-अलग जिलों से चुने गए विधायकों को मौका मिल सकता हैं। अब सिर्फ एक ही सवाल सभी के दिमाग में चल रहा हैं कि आखिर कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार..? आपको बता दें शुक्रवार तक मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसमें 17 से 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा के चलते मंत्रिमंडल में देरी हुई हैं।

वसुंधरा राजे की क्या रहेगी भूमिका..?

प्रदेश की सबसे दिग्गज नेताओं में शुमार और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी विधायकों को मंत्री बनाया जायेगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी। राजनीति के जानकार मंत्रिमंडल में हो रही देरी को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि वसुंधरा राजे अपने करीबी विधायकों को मंत्री बनाने पर जोर दे रही हैं। जिसके चलते भाजपा के हाईकमान फैसले लेने में देरी कर रहे हैं।

इन विधायकों का नाम रेस में सबसे आगे...

माना जा रहा हैं कि 15 नामों पर विचार किया गया हैं। जिन्हे इस मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं। इसमें डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के अलावा बाबा बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह, कालीचरण सराफ, किरोड़ीलाल मीणा, अनीता भदेल, पुष्पेंद्र सिंह राणावत और प्रताप सिंह सिंघवी जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। इनके अलावा जोगेश्वर गर्ग, सिद्धी कुमारी, ओटाराम देवासी, मदन दिलावर और दीप्ती माहेश्वरी का नाम भी चर्चा में हैं।

यह भी पढे़ं – Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले से टकराई कार

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
CM Bhajanlal Sharmajaipur newsRajasthan Cabinet Expansionrajasthan cabinet formationRajasthan cabinet listrajasthan cabinet minister listrajasthan cabinet minister list 2023rajasthan cabinet minister salaryrajasthan cabinet newsrajasthan new cabinetrajasthan newsVasundhara Rajeराजस्थान न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article