नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली जमानत, जानिए क्या था पूरा मामला

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। राहुल गांधी इस समय अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त है। लेकिन मंगलवार को उनको (Rahul Gandhi News) अपनी ये यात्रा कुछ देर...
12:32 PM Feb 20, 2024 IST | surya soni

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। राहुल गांधी इस समय अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त है। लेकिन मंगलवार को उनको (Rahul Gandhi News) अपनी ये यात्रा कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। बता दें राहुल गांधी को एक मानहानि के एक मामले में मंगलवार को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना था। राहुल गांधी के इस मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी है।

मानहानि मामले में मिली जमानत:

बता दें कांग्रेस को सभी राज्यों में फिर से मजबूत करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे है। इस समय उनकी यह यात्रा यूपी में पहुंची है। लेकिन इसी बीच मंगलवार को उनको कोर्ट में पेश होने के कारण अपनी इस यात्रा को कुछ देर के लिए विराम देना पड़ा। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कई कार्यकर्ता भी कोर्ट के बाहर जमा हो गए। सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट से राहुल गांधी को मानहानि मामले में जमानत मिल गई है। अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर से शुरू होगी।

जानिए क्या था पूरा मामला:

बता दें राहुल गांधी को पिछले कुछ सालों में कई बार कोर्ट में पेश होना पड़ा है। राहुल गांधी के भाषण को लेकर कई बार भाजपा के नेताओं ने आपत्ति जताई है। कई मामलों में उनके खिलाफ कोर्ट तक मामला पहुंच गया है। राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा के एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़े: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा, लोकसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद 

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
rahul gandhirahul gandhi bharat jodo yatrarahul gandhi defamation case kya hairahul gandhi in mp mla courtrahul gandhi in sultanpur courtराहुल गांधी मानहानि केसराहुल गांधी सुलतानपुर कोर्ट पेशी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article