नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Odisha में पीएम नरेन्द्र मोदी ने रखी 68 हजार करोड़ की परियोजनाओं की नींव, किया आईआईएम के स्थायी परिसर का उद्घाटन

Odisha News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को ओडिशा दौरे पर थे। इस दौरान पीएम मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में 68,000 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने वहीं पर आइआइएम संबलपुर कैंपस का...
08:30 PM Feb 03, 2024 IST | Prashant Dixit
Lok Sabha Elections PM Modi

Odisha News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को ओडिशा दौरे पर थे। इस दौरान पीएम मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में 68,000 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने वहीं पर आइआइएम संबलपुर कैंपस का भी लोकार्पण किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा की विकास यात्रा के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।

आइआइएम कैंपस का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मैं ओडिशा के लोगों को राज्य को समर्पित 68,000 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव आदि नेता लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: पंजाब राज्यपाल पद से बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी

ओडिशा के 4 लोग को पुरस्कार

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि इस साल ओडिशा की कला संस्कृति की सेवा करने वाले 4 और साथियों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। आज लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान राष्ट्र सेवा की परंपरा के सम्मान के साथ सभी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान है। यह सम्मान उस विचारधारा का सम्मान भी है जो सिर्फ राष्ट्र प्रथम को लेकर चलती है।

कांग्रेसी सिर्फ तस्वीरें खिंचवाते

संबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा 2014 से पहले कांग्रेस के नेता ओडिशा आते थे। तो वे कालाहांडी जाते और आदिवासी बस्ती में जाकर तस्वीरें खिंचवाते थे। जो टीवी और अखबारों में तस्वीरें छपती थी। वह पूरी दुनिया में ओडिशा की गरीबी छाई रहती थी। ओडिशा को कुछ राजनीतिक दलों ने विकास से वंचित रखने का पाप किया है।

यह भी पढ़े: संघ से जनसंघ और राम मंदिर आंदोलन तक और 6 पुस्तकों के लेखक…

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
IIM in OdishaNarendra ModiOdishaOdisha NewsPM Modi in OdishaPM Narendra Modiओडिशाओडिशा न्यूजओडिशा में आईआईएमओडिशा में पीएम मोदीनरेंद्र मोदीपीएम नरेंद्र मोदी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article