नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

'ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है' जम्मू रैली में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM मोदी) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू में एक जनसभा को संबोधिक किया। पीएम अपने संबोधन में शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्मजयंती भी है।
03:22 PM Sep 28, 2024 IST | Shiwani Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM मोदी) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू में एक जनसभा को संबोधिक किया। पीएम अपने संबोधन में शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्मजयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

'इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा'

पीएम मोदी ने कहा, ''जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है।मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है।

'नया भारत घर में घुस कर मारता है'

पीएम मोदी ने कहा, ''आज 28 सितंबर है। साल 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है। ये घर में घुस कर मारता है। कांग्रेस पर हमला बोलेत हुए कहा, ''ये वो पार्टी है, जिसने हमारी फौज से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। क्या आप ऐसी कांग्रेस कपो माफ़ कर सकते हैं? देश के लिए मर-मिटने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की, तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा।''

'कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है'

मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं तो कांग्रेस को अच्छा लगता है। उनमें इनको अपना वोटबैंक दिखता है, लेकिन अपने ही लोगों की पीड़ा पर ये उनका भद्दे तरीके से मजाक उड़ाते हैं।''

'जम्मू के लोग तीन खानदानें से त्रस्त हैं'

जनसभा में पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर हमला बोला। पीएम ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो। जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं।यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं।''

'कांग्रेस, NC और PDP के नेता और परिवार ही फले-फुले'

उन्होंने आगे कहा, ''बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, NC और PDP के नेता और उनके परिवार ही फले-फुले। आपके हिस्से तो सिर्फ और सिर्फ तबाही आई।
ये जो हमारी पीढियां बर्बाद हुई हैं, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की गलत नीतियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ तबाही दी है।''

'ये तीनों पार्टियां संविधान की दुश्मन'

पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ये संविधान के दुश्मन हैं। इन्होंने संविधान की स्पिरिट का गला घोंटा है। यहीं जम्मू में कईं-कईं पीढ़ियों से यहां रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था। उन्हें कांग्रेस, NC और PDP ने इस हक से वंचित किया था। आज जम्मू-कश्मीर में आ रहे बदलाव से ये तीनों खानदान भड़के हुए हैं। पीएने आगे कहा, '' इन तीनों के खानदान ने जम्मू के साथ हमेशा अन्याय किया है। ये तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर सकते हैं।आप इनके भाषण सुनिए कि कैसे डोगरा विरासत पर ये हमला करते हैं। महाराज हरी सिंह को बदनाम करने के लिए ये कैसे-कैसे लांछन लगाते हैं।''

'भारी मतदान ने यहां की जनता का मूड बता दिया'

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 2 चरणों में हुए मतदान का जिक्र किया करते हुए कहा, ''भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। पीएम ने आगे कहा, '' जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है।
आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है, क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।''

'BJP की सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया'

पीएम ने कहा, '' जम्मू का बहुत बड़ा हिस्सा बॉर्डर से सटा है। आप वो दौर याद कीजिये, जब सीमापार से आए दिन गोले बरसते थे। आए दिन मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज चलती थी कि 'एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन'। उधर से गोलियां चलती थी और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे। लेकिन जब भाजपा की सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया, भाजपा की सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया, तो उधर वालों के होश ठिकाने आ गए।''

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र पर बहुस खुश है', कटरा रैली में बोले PM मोदी

Tags :
bjpCongressJammu-Kashmir ElectionNCPPDPPM ModiPM Modi Jammu Rallypm modi surgical strikerahul gandhiएनसीपीकांग्रेसजम्मू कश्मीरजम्मू-कश्मीर विधानभा चुनावपीएम मोदीपीएम मोदी जम्मू रैलीसर्कजिक स्ट्राइक

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article