नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

राम मंदिर का जिक्र, विपक्ष पर हमला, फिर रावण दहन... विजयादशमी पर PM Modi ने लोगों को दिए ये 10 संकल्प...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज दशहरे के मौके पर दिल्ली के द्वारका स्थित रामलीला मैदान में विजयादशमी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने सबसे पहले पूजा की। इस दौरान पीएम मोदी ने जूते उतारकर राम-सीता-लक्ष्मण...
08:12 PM Oct 24, 2023 IST | Ekantar Gupta
PM Modi Gives 10 Resolution after Burned Ravana in Dwarka Ramleela Ground

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज दशहरे के मौके पर दिल्ली के द्वारका स्थित रामलीला मैदान में विजयादशमी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां पहुंचकर पीएम मोदी ने सबसे पहले पूजा की। इस दौरान पीएम मोदी ने जूते उतारकर राम-सीता-लक्ष्मण की पूजा की। राम-सीता-लक्ष्मण की आरती के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

द्वारका के रामलीला मैदान में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि ये महोत्सव हमारे लिए अपने संकल्प को दोहराने का अवसर है। यह क्रोध पर धैर्य की विजय का पर्व है। यह अहंकार पर विजय का पर्व है। पीएम ने कहा कि इस बार हम विजयादशमी मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर विजय के दो महीने पूरे हो गए हैं। विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का भी विधान है, शस्त्र पूजन वर्चस्व के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए किया जाता है।

हम श्रीराम की मर्यादा और सीमा की रक्षा दोनों जानते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ये भगवान राम की अत्याचारी रावण पर विजय का पर्व है। हम विजय दशमी मना रहे हैं, जब हमने चंद्र विजय के दो महीने पूरे कर लिए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का रिवाज है, हम रक्षा के लिए शस्त्रों की पूजा करते हैं, आक्रमण के लिए नहीं। पीएम ने कहा कि हमारी शक्ति पूजा पूरे विश्व की समृद्धि के लिए है। हम गीता का ज्ञान जानते हैं और यह भी जानते हैं कि आईएनएस विक्रांत और तेजस का निर्माण कैसे हुआ। हम भगवान राम की मर्यादा को जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं।

यह दहन सभी बुराइयों का करेगा नाश...

आज रावण दहन सिर्फ पुतला नहीं होना चाहिए। इस आग में हर उस बुराई को जला देना चाहिए जो समाज के आपसी सौहार्द को खराब करती है। इससे देश को जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने वाली ताकतों का दहन होना चाहिए। इससे उन विचारों को जला देना चाहिए जिनमें स्वार्थ नहीं भारत का विकास है।

राम मंदिर का निर्माण ही हमारी जीत- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है। राम मंदिर का निर्माण हमारी जीत है। भगवान राम आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 'भय मणिपत कृपाला' का भी जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विजयादशमी भगवान राम की वापसी की तरह है। भारत में अच्छी चीजें हो रही हैं, हम चांद पर पहुंच गए हैं, हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं, नई संसद भवन बन गया है, महिला आरक्षण बिल पारित हो गया है। और इस समय पूरी दुनिया लोकतंत्र की जननी को देख रही है।

इस दौरान PM Modi ने सभी से 10 संकल्प लेने का किया अनुरोध

यह भी पढ़ें - Kanpur Dashanan Temple : एक ऐसा मंदिर जहां रावण की होती है पूजा, सिर्फ दशहरे के दिन खुलते है परिसर के पट…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Chandrayaan-3Ekantar GuptaNATIONAL NEWSPM ModiPM Modi Gives 10 ResolutionRam MandirRamleela GroundRavana Dehanपीएम मोदी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article