नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

PM Modi Diwali Celebration: सेना के जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PM Modi Diwali Celebration: देशभर में आज दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। इस पावन दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा (PM...
01:00 PM Nov 12, 2023 IST | surya soni

PM Modi Diwali Celebration: देशभर में आज दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। इस पावन दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा (PM Modi Diwali Celebration) पहुंचे। पीएम मोदी हर साल दिवाली के दिन जवानों के साथ ही दिवाली का उत्सव मानते हैं। इस दौरान पीएम मोदी सेना के जैकेट और टोपी में नजर आए। बताया जा रहा हैं कि पीएम मोदी सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने उनके साथ दिवाली मानते हैं।

लेपचा में भारी ठंड के बीच मनाई दिवाली:

बता दें पीएम मोदी ने जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से दिवाली का दिन वो सुरक्षाबलों के साथ ही मानते आ रहे हैं। ऐसे में अपने चिर-परिचित अंदाज़ में पीएम मोदी एक बार फिर सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने हिमाचल प्रदेश के लेपचा बॉर्डर पर पहुंचे। देश की सीमा की सुरक्षा में जुटे जवान ड्यूटी की वजह से अपने घर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में उन्हें पीएम मोदी हर साल देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जवानों के साल मिलकर दिवाली मनाते हैं।

कब-कब सैनिकों के साथ मनाया पर्व:

पीएम मोदी 2014 से लेकर अब तक लगातार हर साल दिवाली का उत्सव सेना के जवानों के साथ मानते हैं। बता दें प्रधानमंत्री ने साल 2014 में विश्व के सबसे ऊंचे सियाचिन में सैनिकों संग दिवाली मनाई थी। उसके बाद से पीएम मोदी ने साल 2015 में पंजाब के अमृतसर में, साल 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

इसके बाद 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज में, 2018 में उत्तराखंड के केदारनाथ और वर्ष 2019 में जम्मू संभाग के राजोरी में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में, वर्ष 2021 में जम्मू संभाग के राजोरी जिला के नौशहरा में और वर्ष 2022 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल में दिवाली मनाई थी।

देशवासियों को दी शुभकामनाएं:

दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।”

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth 2023: कब है साल 2023 में करवा चौथ..?, जानिए इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
diwalidiwali 2023himachal pradeshPM ModiPM Modi Diwali CelebrationPM Narendra Modisecurity forces

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article