नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Passport Rule : तो क्या बिना पासपोर्ट जा पाएंगे विदेश? जानिए क्या है भारत का नियम...

Passport Rule : देश के अंदर तो लोग बिना किसी रोक-टोक के यात्रा कर सकते हैं, लेकिन विदेश यात्रा के लिए लोगों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। लोगों को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट (Passport Rule) की जरूरत...
04:50 PM Sep 04, 2023 IST | Ekantar Gupta
Passport Rule you can travel these countries without Passport

Passport Rule : देश के अंदर तो लोग बिना किसी रोक-टोक के यात्रा कर सकते हैं, लेकिन विदेश यात्रा के लिए लोगों को कुछ नियमों का पालन करना होगा। लोगों को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट (Passport Rule) की जरूरत होती है, लेकिन कुछ लोगों के मन में यह सवाल भी होता है कि क्या वे बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा कर सकते हैं? तो आइए आपको बताते हैं कि भारत में विदेश यात्रा के लिए क्या नियम हैं।

पासपोर्ट होना जरूरी

विदेश यात्रा को लेकर अलग-अलग देशों में अलग-अलग नियम हैं। ऐसे में लोगों को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट (Passport Rule) की जरूरत पड़ती है। पासपोर्ट न होने के कारण लोग दूसरे देशों की यात्रा नहीं कर पाते हैं। हालाँकि, आपको बता दें कि भारत के लोग कुछ देशों में बिना पासपोर्ट के भी जा सकते हैं। भारत से कुछ देशों की यात्रा के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती है। आपको केवल अपने एक फोटो पहचान पत्र के साथ ही इन देशों की यात्रा करने की अनुमति है। ये दो देश हैं भूटान और नेपाल। आप भूटान और नेपाल बिना पासपोर्ट के भी जा सकते है।

ऐसे कर सकते हैं यात्रा

भूटान जाने के लिए आप वोटर आईडी कार्ड ले सकते हैं। वहीं, बच्चों को अपना जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षिक स्कूल आईडी कार्ड (आधार कार्ड) ले जाना चाहिए। वहीं, अगर आप नेपाल जाना चाहते हैं तो आप भारत के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से काठमांडू, नेपाल के लिए हवाई सेवा का लाभ उठा सकते हैं। नेपाल की एडवाइजरी के मुताबिक, भारतीयों को केवल उन्हीं दस्तावेजों की जरूरत है जो उनकी भारतीय नागरिकता साबित करते हों। इसके लिए वे वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - G20 Summit News : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी-20 सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल, यह मंत्री करेगा प्रतिनिधित्व…

यहां वीजा की जरूरत नहीं पड़ती

भूटान और नेपाल के अलावा कुछ ऐसे देश भी हैं जहां पासपोर्ट तो जरूरी है लेकिन वीजा की जरूरत नहीं है। दुनिया भर में कुल 58 यात्रा स्थल हैं जहां आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इन देशों में मालदीव, मॉरीशस, थाईलैंड, मकाऊ, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, केन्या, म्यांमार, कतर, कंबोडिया, युगांडा, सेशेल्स, जिम्बाब्वे और ईरान शामिल हैं।

Tags :
Ekantar GuptaIndian Passport ValidationIndian Passport ValuePassport Kaise BanwayePassport Kyu zaroori hota haiPassport RulePassport Rule 2023Passport Rule in IndiaTravelling Blog

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article