नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Padma Awards 2024: इस साल 132 हस्तियों को मिलेगा पद्म अवार्ड, जानें किन लोगों को मिलता है यह सम्मान

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Padma Awards 2024: हाल ही में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गुरूवार को पद्मश्री (Padma Awards 2024) पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस साल दो युगल समेत 132 हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड दिया जाएगा। जिसमें...
12:28 PM Jan 27, 2024 IST | Juhi Jha
featuredImage featuredImage

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Padma Awards 2024: हाल ही में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गुरूवार को पद्मश्री (Padma Awards 2024) पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस साल दो युगल समेत 132 हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड दिया जाएगा। जिसमें से 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 लोगों को पद्मश्री दिया जाएगा। इस साल पुरस्कार पाने वालों में 30 महिलाएं शामिल है। 2024 के लिए जारी की गई लिस्ट में 8 विदेशी एनआरआई, ओसीआइर्, पीआईओ कैटेगरी के लोग भी शामिल है। वहीं 9 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाने का ऐलान किया गया है।

 

पद्मविभूषण पाने वाली हस्तियां

इस साल पद्मविभूषण  पुरस्कार (Padma Awards 2024) 5 लोगों को दिया जाएगा। जिसमें पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला, साउथ के अभिनेता चिरंजीवी, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक और भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तकी पद्मा सुब्रमण्यम का नाम शामिल है।

इन लोगों को दिया जाएगा पद्म भूषण

पद्म भूषण (Padma Awards 2024) का अवार्ड उच्च कोटि की सेवा के लिए दिया जाता है। इस साल इस श्रेणी में 17 लोगों को पद्म भूषण अवार्ड दिया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती,  पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट अश्विन बालचंद मेहता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी , सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट अश्विन बालचंद मेहता, उद्योगपति सीताराम जिंदल, बॉम्बे समाचार के मालिक होर्मुसजी एन. कामा, प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप, मेडिसिन क्षेत्र में काम करने वाले चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर और तेजस मधुसूदन पटेल, संगीतकार प्यारेलाल शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद ओलानचेरी राजगोपाल, साहित्य शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र से कुंदन व्यास,ताइवान से फॉक्सकॉन कंपनी के चेयरमैन यंग लिउ का नाम शामिल है।

इसके अतिरिक्त पद्म भूषण में कुछ ऐसे लोगों को नाम भी शामिल है जिनको मरणोपरात यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी , सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला न्यायाधीश जस्टिस फातिमा बीवी, कला के क्षेत्र से दत्तात्रेय अंबादास मयालू, लामा तोगदान रिनपोछे और अभिनेता विजयकांत का नाम शामिल हैं ।

इनको मिलेगा पद्मश्री अवार्ड

पद्मश्री अवाड्र 110 लोगों को दिया जाएगा। इन पद्मश्री को पाने वाले लोगों में भारत की पहली महिला हाथी महावत पार्वती बरुआ, प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज, आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू, हॉकी खिलाड़ी हरबिंदर सिंह, टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना, पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, मिजोरम की सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा,बैंकर कल्पना मोरपारिया, गायक सुरेंद्र मोहन मिश्रा ,सौ साल की फ्रांसीसी योग शिक्षिका चार्लोट चोपिन, बांग्लादेश की रवीन्द्र संगीत प्रतिपादक रेजवाना चौधरी बान्या जैसे हस्तियां शामिल है।

 

किन लोगों को मिलता है सम्मान

यह अवार्ड तीन श्रेणियों के लिए दिया जाता है। जिसमें पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की सेवा के लिए, पद्म श्री विशिष्ट सेवा के लिए के लिया दिया जाता है। ये अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिन लोगों ने कला, साहित्य, चिकित्सा, खेलकुद, समाज सेवा, विज्ञान, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार, इंजीनियरिंग समेत अलग अलग क्षेत्रों में असाधारण सेवाओं और उपलब्धि हासिल की हो।

यह भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: नीतीश पलटी मारते हैं तो लालू के पास क्या विकल्प..? बिहार में बड़ा सियासी संकट

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
132 celebrities will receive the Padma AwardActress Vyjayanti Malaawad list 2024kese milta hai Padmashree awardkisko milta hai Padmashreeknow who gets Padma Award honorkya hota hai Padmashree awardkyu milta hai Padmashree awardPadma Awards 2024Padma Awards 2024 listPadma BhushanPadmashreePadmashree award 2024Padmashree award listPadmavibhushanPadmavibhushan 2024Padmavibhushan 2024 listSouth actor Chiranjeeviउद्योगपति सीताराम जिंदलगायक सुरेंद्र मोहन मिश्राटेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्नापूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जीप्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुपबैंकर कल्पना मोरपारियासीनियर कार्डियोलॉजिस्ट अश्विन बालचंद मेहताहॉकी खिलाड़ी हरबिंदर सिंह

ट्रेंडिंग खबरें