नोएल टाटा को बनाया गया टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
रतन टाटा के बुधवार को निधन के बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन नियुक्ति किया गया। मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में नोएल टाटा को सर्वसम्मति से 11 अक्टूबर को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन चुना गया। बता दें कि नोएल टाटा पिछले 40 सालों से टाटा समूह का हिस्सा रहे हैं।
नोएल टाटा टाटा समूह में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। जिनमें टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा, वह टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष भी हैं। रतन टाटा के जाने के बाद अब नोएल टाटा के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। नोएल टाटा 100 देशों में फैले टाटा समूह के विशाल साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे।
टाटा ट्रस्ट्स 66% नियंत्रण हिस्सेदारी रखता है
टाटा ट्रस्ट्स, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स में 66% नियंत्रण हिस्सेदारी रखता है। यह टाटा समूह के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रतन टाटा, जिन्होंने कई वर्षों तक टाटा ट्रस्ट्स और टाटा समूह का नेतृत्व किया, उनकी कोई संतान नहीं थी और उन्होंने ट्रस्ट्स में अपने पद के लिए उत्तराधिकारी का नाम नहीं लिया था। इस कारण, बोर्ड ने अगली नेतृत्व नियुक्ति के लिए बैठक बुलाई।
रतन टाटा के निधन के एक दिन बाद लिया गया फैसला
अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दावेदार
पारसी समुदाय ने रखी थी ये बात
.