नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

क्या चीन में फैल रहे नए वायरस H9N2 से भारत को हो सकता है खतरा ? जानिए इन 5 सवालों के जवाब...

H9N2 : इन दिनों में चीन में फैल रहा एक नया वायरस लोगों की चिंता का कारण बन रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी चीन में बच्चों में निमोनिया जैसी बीमारी फैल रही है। जिसके कारण उन्हें सांस लेने...
12:35 PM Nov 28, 2023 IST | Ekantar Gupta
New Virus H9N2 spreading in China Indian Government alerts people

H9N2 : इन दिनों में चीन में फैल रहा एक नया वायरस लोगों की चिंता का कारण बन रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी चीन में बच्चों में निमोनिया जैसी बीमारी फैल रही है। जिसके कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, हालाँकि, चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि पूरे चीन में श्वसन संबंधी बीमारियों में अचानक वृद्धि के पीछे कोई नया वायरस नहीं है। यह बयान विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा देश में 'बच्चों में निमोनिया के समूहों' की रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त करने के बाद आया है।

चीन में नए वायरस को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को वायरल बुखार और सांस संबंधी बीमारियों को लेकर सतर्क रहने को कहा है। हालांकि सवाल ये है कि भारत को इस खतरे को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए। भारत को याद रखना चाहिए कि आज से चार साल पहले चीन में एक नई बीमारी के लक्षण देखे गए थे, जिसे बाद में दुनिया ने COVID-19 के नाम से जाना था।

क्या है चीन का नया वायरस?

विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोई नया वायरस नहीं है। चीन में H9N2 वायरस के कारण इन्फ्लूएंजा फैला है। फिलहाल यह नियंत्रण में बताया जा रहा है लेकिन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। H9N2 वायरस पहली बार 1966 में अमेरिका में सामने आया था। तब यह वायरस जंगली टर्की पक्षियों के झुंड में पाया गया था। यह वायरस ज्यादातर पोल्ट्री फार्मों में फैलता है। यह पक्षियों के साथ-साथ इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है।

अब क्यों फैल रही है ये बीमारी?

इन्फ्लूएंजा आमतौर पर सर्दी के मौसम में फैलता है। इस समय चीन में सर्दी भी होती है। जैसे-जैसे बच्चे एक-दूसरे के अधिक संपर्क में आते हैं, उनके बीच बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

इंसानों के लिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी?

H9N2 को इंसानों के लिए कम खतरनाक माना जाता है। इसके लक्षण काफी हल्के होते हैं। मानव संक्रमण का पहला मामला 1998 में हांगकांग में सामने आया था।

क्या भारत को डरने की जरूरत है ?

इस वायरस के भारत में आने की आशंका है। इन्फ्लुएंजा समय-समय पर पूरी दुनिया में फैलता रहता है। इसलिए, भारत को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इस प्रकार के इन्फ्लूएंजा का पता बहुत देर से चलता है। इस संबंध में सावधानी बरतनी चाहिए। इसलिए भारत सरकार ने इस संबंध में अलर्ट घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें - ALERT : क्या आप भी यूज करते है Gmail Account ? तो जरूर पढ़ ले ये खबर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
ChinaCOVID 19 restrictionsCovid-19h9n2mysterious pneumoniamysterious pneumonia outbreak in ChinaNew pandemic in Chinapandemic outbreak in ChinaProMEDvirusWHOworldWorld health organization

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article