नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

National Sports Day 2023: आज का दिन क्यों है बेहद खास, जानिए 29 अगस्त को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस...

National Sports Day 2023 माना जाता है कि खेलना-कूदना हमारी लाइफ में काफी अहमियत रखता है, क्योंकि खेलना-कूदना भी एक तरह का शारीरिक व्यायाम है, जिससे हमारा शरीर चुस्त-दुरस्त रहता है। आजकल के बिजी शेड्यूल में चाहे बच्चे हो या...
11:28 AM Aug 29, 2023 IST | Ekantar Gupta
National Sports Day 2023 why we celebrate National sports day on 29 august major Dhyan chand Birth Anniversary

National Sports Day 2023 माना जाता है कि खेलना-कूदना हमारी लाइफ में काफी अहमियत रखता है, क्योंकि खेलना-कूदना भी एक तरह का शारीरिक व्यायाम है, जिससे हमारा शरीर चुस्त-दुरस्त रहता है। आजकल के बिजी शेड्यूल में चाहे बच्चे हो या जवान बाहर जाने के बजाय घर पर ही फोन या लैपटॉप में गेम खेलते रहते है। जिससे उनके शरीर का उतना विकास नहीं हो पाता है। आज हम ये बाते इसलिए बता रहे है कि आज के दिन पूरे देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2023) मनाया जाता है। आइए हम आपको बतातें है कि आज के दिन ही क्यों यह मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है।

कब हुई थी शुरुआत ?

राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2023) की शुरुआत 29 अगस्त 2012 से हुई थी। इस दिन को खिलाड़ियों और खेल को समर्पित करने का फैसला किया गया था। 29 अगस्त की तारीख को इसलिए चुना गया था क्योंकि इसी दिन भारतीय इतिहास के सबसे बड़े प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। उन्हें हॉकी के खेल में इतनी महारत हासिल थी कि उन्हें हॉकी जादूगर या द मैजेशियन बुलाया जाता था। बस उन्हीं को एक भावपूर्ण श्रृद्धांजलि देने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2023) के रूप में मनाया जाने लगा।

यह भी पढ़ें- Rishabh Pant : क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई एक खुशखबरी, क्या वर्ल्डकप में खेलेंगे ऋषभ पंत…?

कौन थे मेजर ध्यानचंद?

29 अगस्त 1905 को यूपी के एक शहर प्रयागराज में मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। वह पहले एक सैनिक थे इसके बाद वह खिलाड़ी बन गए। उन्हें भारतीय इतिहास में हॉकी का सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता था। आजादी से पहले वह ब्रिटिश आर्मी में थे और हॉकी खेला करते थे। उनकी मौजूदगी में भारत ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते। बता दें कि ध्यानचंद ने तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय सेना के साथ अपने कार्यकाल के दौरान ही हॉकी खेलना शुरू किया था और 1922 और 1926 के बीच में उन्होंने कई सेना हॉकी टूर्नामेंट और रेजिमेंटल खेलों में हिस्सा लिया था।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Ekantar GuptaMajor Dhyan chandMajor DhyanChand Birth AniversaryMajor DhyanChand HistoryNational Sports DayNational Sports Day Historywhen we celebrate National Sports Day

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article