नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Nagpur Accident: महाराष्ट्र के नागपुर में भयानक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

Nagpur Accident: महाराष्ट्र में शुक्रवार को देर रात एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर के काटोल के टोनखाम गांव के नजदीक एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे (Nagpur Accident) में...
10:11 AM Dec 16, 2023 IST | surya soni

Nagpur Accident: महाराष्ट्र में शुक्रवार को देर रात एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर के काटोल के टोनखाम गांव के नजदीक एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे (Nagpur Accident) में कार में सवार छह लोगों की मोत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि यह एक्सीडेंट रात 1:30 बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे।

ट्रक और कार की भयानक टक्कर:

फिलहाल हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है कि आखिर इस हादसे के पीछे क्या वजह रही है। लेकिन घटना के बाद की तस्वीर को देखकर लोगों की रूह कांप गई। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हुई। दोनों वाहन तेज गती में थे और आमने-सामने की टक्कर होने से कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसको नागपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

शादी से लौटे रहे थे अपने घर:

अभी पुलिस इस घटना की जाँच में जुटी है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। महाराष्ट्र के नागपुर में देर रात हुए इस भयानक सड़क हादसे में छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ये हादसा नागपुर में काटोल के सोनखांब गांव के पास शालिमार फॅक्टरी के सामने हुआ। गाड़ी में सवार ये लोग एक शादी में शामिल होकर वापस अपने गाँव को लौट रहे थे।

यह भी पढे़ं – Pakistan: पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में तीन अधिकारियों की मौत, कई घायल

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
MaharashtraNagpur accidentScorpio truck collisionएक्सीडेंटनागपुर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article