नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MTHL Bridge Mumbai Toll Rates: 20 म‍िनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर..., कल पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अटल सेतु' का उद्घाटन

MTHL Bridge Mumbai: पीएम मोदी (PM Modi) कल यानी शुक्रवार को मुंबई (Mumbai) में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL Bridge Mumbai) का उद्घाटन करेंगे। इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर 'अटल सेतु' रखा गया है। यह देश का...
08:05 PM Jan 11, 2024 IST | Prerna

MTHL Bridge Mumbai: पीएम मोदी (PM Modi) कल यानी शुक्रवार को मुंबई (Mumbai) में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL Bridge Mumbai) का उद्घाटन करेंगे। इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर 'अटल सेतु' रखा गया है। यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है, जिसकी लंबाई 21.8 किमी है। यह पुल मुंबई शहर को नवी मुंबई के न्हावा शेवा क्षेत्र से जोड़ता है। पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में पुल की आधारशिला रखी थी. इसे तैयार करने में 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं. इस पुल पर छह लेन में ट्रैफिक चलेगा.

16.5 किमी लंबा ओवरब्रिज

पुल की लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है। पुल के उद्घाटन से मुंबई (Mumbai) में यातायात में काफी सुधार होने की उम्मीद है। इसके लॉन्च से दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच का सफर 20 मिनट का रह जाएगा। फिलहाल मुंबईकरों को इस रूट पर सफर करने में दो घंटे का समय लगता है। ये पुल मुंबई (Mumbai) के आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। इससे रायगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड

ये पुल सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के आधार पर बनाया गया है। पुल का प्रबंधन और रखरखाव मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक कॉर्पोरेशन (MTHL Bridge Mumbai) द्वारा किया जाएगा। पुल के उद्घाटन से पहले लोग काफी खुश हैं. इस ब्रिज के खुलने से मुंबई से पुणे, गोवा और साउथ का सफर भी आसान हो जाएगा। इस पर कार को अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है.

Toll का Rate कितना होगा ?

अगर आप एमटीएचएल ब्रिज मुंबई (MTHL Bridge Mumbai) से यात्रा करते हैं तो आपको एक तरफ की यात्रा के लिए 250 रुपये का टोल देना होगा। एक राउंड ट्रिप के लिए 375 रुपये चार्ज है। सरकार का कहना है कि एक साल बाद टोल की समीक्षा की जाएगी। फिलहाल, बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra–Worli Sea Link) पर एक राउंड ट्रिप के लिए टोल 85 रुपये और 127 रुपये है। एमटीएचएल ब्रिज मुंबई पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर चलाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके निर्माण में 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir: न मूर्तियां और न पूजा करने की अनुमति… लेकिन पाकिस्तान में आज भी है सालों पहले बना राम मंदिर

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Atal Bihari VajpayeeAtal SetuAtal Setu Mumbai Trans Harbour LinkAtal Setu Toll PricePM Modi

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article