नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MP New CM: मध्य प्रदेश में आज तय हो सकता है नया सीएम, जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर..?

MP New CM: भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। इसके बाद से तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन रविवार को भाजपा...
08:55 AM Dec 11, 2023 IST | surya soni

MP New CM: भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। इसके बाद से तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन रविवार को भाजपा नेतृत्व (MP New CM) ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए विष्णुदेव साय का नाम चुना। विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। साय आदिवासी समाज से आते हैं। अब सभी की निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर टिकी है।

मध्य प्रदेश में आज तय हो सकता है नया सीएम:

बता दें चुनाव में जीत के बाद तीनों राज्यों में पर्यवेक्षक भेजे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को राजस्थान का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण और सचिव आशा लकरा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी मिली हैं। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर सोमवार को विधायक दल की बैठक में कोई नया चेहरा सीएम के तौर पर चुना जा सकता हैं। पर्यवेक्षक चुने गए विधायकों से राय लेकर आज की बैठक में सीएम का एलान कर सकते हैं।

किसको मिल सकती हैं मध्य प्रदेश का कमान?

इस बार तीनों ही राज्यों में किसी भी चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा गया था। और भाजपा हाईकमान ने पहले ही निश्चित कर दिया था कि परिणाम के बाद विधायक दल की बैठक में सभी की सहमति से सीएम चुना जाएगा। बता दें मध्य प्रदेश में नए सीएम को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर का नाम दौड़ में पहले स्थान पर आ गया है। वहीं प्रह्लाद पटेल को भी सीएम बनाया जा सकता हैं। ऐसे में आज का दिन मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा हैं।

भाजपा कार्यालय में आज होगी बैठक:

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण और सचिव आशा लकरा को मध्यप्रदेश के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया हैं। आज भोपाल में शाम चार बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है। भाजपा से निर्वाचित सभी 163 विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इनमें अधिकतर विधायक भोपाल पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें – Renuka Singh : जानिए कौन है रेणुका सिंह ? छत्तीसगढ़ की पहली आदिवासी महिला बन सकती हैं मुख्यमंत्री…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

Tags :
Madhya Pradesh New CMMP New CMNarendra Singh TomarNew CMPrahlad PatelShivraj Singh

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article