नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Miss World 2024 Finale: 28 साल बाद आज मुंबई में होगा मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले, भारत को रिप्रेजेंट करेगी सिनी शेट्टी

Miss World 2024 Finale: मुंबई। करीब 28 साल बाद भारत आज, 09 मार्च को मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले (Miss World 2024 Finale) की मेजबानी करने जा रहा है। इसलिए इस आयोजन को शाानदार और यादगार बनाने के लिए मुंबई का...
07:02 PM Mar 09, 2024 IST | Juhi Jha

Miss World 2024 Finale: मुंबई। करीब 28 साल बाद भारत आज, 09 मार्च को मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले (Miss World 2024 Finale) की मेजबानी करने जा रहा है। इसलिए इस आयोजन को शाानदार और यादगार बनाने के लिए मुंबई का बेस्ट जगह बुक किया गया है। खबरों कीं माने जो जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में देश विदेश के कई बड़ी ह​स्तियां शामिल होने वाली है। बता दें कि 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता 20 फरवरी से शुरू हुई थी। वहीं भारत की तरफ से मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट करने जा रही है। बता दें कि करीबन 27 साल पहले भारत के बेंगलुरू में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

सिनी शेट्टी भारत को कर रही हैं रिप्रेजेंट:-

 

71वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी कर रही है जो कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर रह चुकी है। वहीं पिछले एक महीने से चल रहे ब्यूटी पेजेंट के दौरान भी सिनी ने भारत की सुंदरता और संस्कृति को बखूबी दिखाया। इस दौरान उन्होंने इंडो-वेस्टर्न से लेकर ग्लैमरस गाउन,सुंदर लहंगे और साड़िया पहनी।

रजत शर्मा करेंगे जज:-

भारत के मशहूर पत्रकार रजत शर्मा 71वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले को जज करने जा रहे है। उन्होंने सोशल मीडिया अकांउट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ग्लैमर और उत्साह की एक शाम के लिए मेरे साथ जुड़ें क्योंकि मैं 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल को जज कर रहा हूँ! सभी लुभावने पलों को विशेष रूप से देखें सोनी LIV पर देखें।


09 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे। ताजपोशी, सुंदरता, प्रतिभा और संस्कृति का जश्न मनाने का यह अविस्मरणीय अनुभव देखने से न चूकें। इसके अलावा रजत शर्मा के साथ जज के पैनल में कई दिग्गज हस्तियां नजर आने वाली है। जिसमें फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला,मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जिया मोर्ले,एक्ट्रेस पूजा हेगड़े,एक्ट्रेस कृति सेनन और सोशल वर्कर अमृता फडणवीस के नाम शामिल है।

71वें मिस वर्ल्ड के होस्ट:-

 

इस बार भारत में इस ग्रैंड कॉन्टेस्ट के फिनाले को मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर होस्ट करने जा रहे है। भारत में कई इवेंट्स व शोज होस्ट करने वाले करण जौहर 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को होस्ट करते दिखाई देंगे। वहीं इस इवेंट में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई व सिंगर टोनी कक्कड़ सहित कई स्टार परफॉर्म करने वाले हैं।

यह भी देखें:- Test Cricket Incentive Scheme: धर्मशाला में भारत की जीत के बाद जय शाह का बड़ा ऐलान,टेस्ट मैच खेलने वालों पर होगी करोड़ों की बारिश

Tags :
09 march 2024 Miss World Grand FinaleActress Kriti SanonActress Pooja Hegdefemina miss india 2022 Sini ShettyMiss World 2024 FinaleMiss World Grand FinaleMiss World Grand Finale in mumbaiMumbairajat sharmaSini ShettySini Shetty represent India

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article