नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Maratha Reservation आंदोलन खत्म करने का मनोज जरांगे पाटिल का ऐलान, सीएम शिंदे के हाथ से जूस पीकर तोड़ेंगे अनशन

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में लंबे समय से चल रहा मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) आंदोलन खत्म हो गया है। वहां की सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन...
10:37 AM Jan 27, 2024 IST | Prashant Dixit
Maratha Reservation Leader Maratha Reservation

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में लंबे समय से चल रहा मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) आंदोलन खत्म हो गया है। वहां की सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की है। जिसके बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया है। मनोज जरांगे पाटिल शनिवार सुबह 8 बजे अपना अनशन तोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े: दिल्ली में कर्ज नहीं चुकाने पर एसीपी के बेटे की दोस्तों ने की गोली मारकर हत्या, नहर में शव की तलाश जारी

सीएम ने अच्छा काम किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थित में मनोज जरांगे अपना अनशन तोड़ेंगे। जिसके बाद सीएम शिंदे और मनोज जरांगे ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित कर सकते हैं। वहीं सरकार की ओर से मांगों को मान लिए जाने के बाद मनोज जारंगे ने कहा सीएम शिंदे ने अच्छा काम किया है। हमारा विरोध प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। मंत्री दीपक केसकर और मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मनोज जरांगे से शुक्रवार को मिलने के लिए पहुंचा था। जिसके बाद मनोज जरांगे की मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) मांगों को लेकर एक अध्यादेश निकाला गया है। इस अध्यादेश की कॉपी मनोज जरांगे को सौंपी गई है।

यह भी पढ़े: दिल्ली में कर्ज नहीं चुकाने पर एसीपी के बेटे की दोस्तों ने की गोली मारकर हत्या, नहर में शव की तलाश जारी

मनोज जरांगे की प्रमुख मागें

जिसमें उनकी मांगें पूरी की गई हैं। इन मांगों को लेकर जीआर निकालने की मांग की गई थी। मनोज जरांगे ने अंतरावली सहित महाराष्ट्र में दर्ज मामले वापस लेने और सरकारी आदेश का पत्र दिखाएं जाने की मांग रखी थी। इन मांगों में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) पर फैसला आने तक मराठा समुदाय के बच्चों के लिए शिक्षा फ्री की जाए। इसके साथ ही सरकारी भर्ती में मराठाओ के लिए रिजर्व कोटा रखा जाए। इसके अलावा मनोज जरांगे ने अपने एक बयान में कहा अभिलेख खोजने में हमें मदद करनी होगी। अभिलेख मिलने पर सभी संबंधियों को प्रमाण पत्र दिया जाए। सभी सगे-संबंधियों को लेकर अध्यादेश निकाला जाए।

यह भी पढ़े: दिल्ली में कर्ज नहीं चुकाने पर एसीपी के बेटे की दोस्तों ने की गोली मारकर हत्या, नहर में शव की तलाश जारी

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Maharashtra movementManoj Jarange PatilMaratha reservationMaratha Reservation Leader Manoj JarangeMaratha Reservation movementमनोज जारांगे पाटिलमराठा आरक्षणमराठा आरक्षण आंदोलनमराठा आरक्षण नेता मनोज जारांगेमहाराष्ट्र आंदोलन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article