नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Maharashtra में 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला आज, शिंदे रहेंगे सीएम या उद्धव की होगी जीत

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड के बीच राजनीति का पारा चढ़ने वाला है। महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा स्पीकर 10 जनवरी की शाम 4 बजे 16 विधायकों की राजनीतिक किस्मत तय करेगें। शिवसेना उद्धव गुट, शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा...
03:30 PM Jan 10, 2024 IST | Prashant Dixit
Maharashtra Uddhav Thackeray and Eknath Shinde

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड के बीच राजनीति का पारा चढ़ने वाला है। महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा स्पीकर 10 जनवरी की शाम 4 बजे 16 विधायकों की राजनीतिक किस्मत तय करेगें। शिवसेना उद्धव गुट, शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा की आगे की राजनीति को प्रभावित करेगा।

महाराष्ट्र विधानसभा की स्थिति

महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा स्पीकर 16 विधायकों को अयोग्य करार देते हैं। तब शिवसेना उद्धव गुट की एक बड़ी जीत होगी। शिवसेना शिंदे गुट के सभी विधायक अयोग्य होने पर पार्टी का एक भी विधायक नहीं बचेगा। जिसके बाद भाजपा सरकार अल्पमत में होगी। जो सरकार बनाए रखने का नैतिक अधिकार खो देगी। यदि विधायकों को योग्य रहने दिया गया। तो शिवसेना शिंदे गुट व भाजपा की सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में राष्ट्रपति नाहयान बोले- यूएई में गुजरात के लिए खास जगह

उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट था पहुंचा

शिवसेना जून 2022 में दो गुटों में बंट गए थी। एक गुट बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे का और दूसरा एकनाथ शिंदे का गुट। एकनाथ शिंदे गुट के साथ 16 विधायक थे। जिन्होंने भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे को सीएम बना लिया था। ऐसे में उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट गया। जहां दावा किया कि शिंदे गुट ने दल बदल कानून का उल्लंघन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्पीकर को फैसला लेने के लिए कहा था। जिस पर स्पीकर आज अपना फैसला सुनाएंगे।

इन विधायकों की किस्मत का फैसला

आज जिन विधायकों की किस्मत का फैसला महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा स्पीकर द्वारा होना है। उनमें सीएम समेत 16 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के अलावा लता सोनवणे, संजय शिरसातो, प्रकाश सर्वे, यामिनी जाधव, बालाजी किनीकारो, अनिल बाबरी, बालाजी कल्याणकारी, महेश शिंदे, अब्दुल सत्तार, गोगावाले, संदीपन भुमरे,तानाजी सावंत, चिमनराव पाटिल, संजय रायमुनकरी और रमेश बोनारे शामिल हैं।

यह भी पढ़े: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में राष्ट्रपति नाहयान बोले- यूएई में गुजरात के लिए खास जगह

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
eknath shindeMaharashtraMaharashtra Speaker Decisionmaharashtra-politics-Uddhav Thackerayउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र की राजनीतिमहाराष्ट्र स्पीकर का फैसला

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article