नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

LPG Price Hike: महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए अब कितने दाम में मिलेगा सिलेंडर..?

LPG Price Hike: देश में इस समय लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज़ है। आम जनता को चुनाव से पहले सरकार से पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG Price Hike) में कमी की उम्मीद थी। लेकिन एलपीजी सिलेंडर की...
10:53 AM Mar 01, 2024 IST | surya soni

LPG Price Hike: देश में इस समय लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज़ है। आम जनता को चुनाव से पहले सरकार से पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG Price Hike) में कमी की उम्मीद थी। लेकिन एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है। 1 मार्च यानी आज एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिला। आम जनता को आज महंगाई का एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर शुक्रवार यानी आज से 25 रुपए महंगा हो गया है।

घरेलू सिलेंडर के दामों में नहीं हुई कटौती:

मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना और एलपीजी सिलेंडर के दामों में में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव देखने को मिलता है। एक मार्च यानी आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 25 रूपये महंगा हुआ है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुए इस बदलाव के बाद नई दिल्ली में इसकी कीमत 1769.50 रुपये हो गई है। नई कीमतें आज (1 मार्च) से लागू हो गई हैं। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अगस्त से नहीं बदली घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत:

बता दें तेल कंपनियों हर महीने इंटरनेशनल स्तर पर एलपीजी की कीमत के आधार पर दामों में बदलाव करती है। अगर बात करें घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों के बदलाव की तो यह पिछले कई महीनों से नहीं बदली। पिछले साल अगस्त में आखिर बार इसकी कीमत में बदलाव हुआ था। तब मोदी सरकार ने देश की जनता को बड़ी कटौती कर राहत प्रदान की। अब लोकसभा चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं की महिलाएं, भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
14 kg gas cylinder price todaybharat gasCommercial cylinder pricelpg cylinder price in delhilpg cylinder price noidalpg gas cylinder priceLPG Priceएलपीजी गैस सिलेंडरएलपीजी सिलेंडर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article