नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

LPG Price Hike: जनता को लगा झटका!, आज से 21 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

LPG Price Hike: जहां हर तरफ एग्जिट पोल की बात हो रही हैं, वहीं शुक्रवार को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भारत के...
09:51 AM Dec 01, 2023 IST | surya soni

LPG Price Hike: जहां हर तरफ एग्जिट पोल की बात हो रही हैं, वहीं शुक्रवार को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भारत के तमाम राज्यों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ (LPG Price Hike) गई है। इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये हो गई है।

21 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर:

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता है। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जो सिलेंडर 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर मिल रहा था उसके लिए अब 21 रूपये ज्यादा यानी 1796.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। जबकि सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

जयपुर में 1819 रूपये का हुआ सिलेंडर:

देश के अलग-अलग राज्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। राजस्थान के जयपुर में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1819 रूपये चुकाने पड़ेंगे। जबकि मध्य प्रदेश में इसकी कीमत 1804 हो गई है। वहीं हैदराबाद में 19 किलो वाले सिलेंडर के के लिए 2024 रुपए देने पड़ेंगे। बता दें पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया था।

जनता पर इसका क्या असर होगा..?

देश में महंगाई काफी तेज़ी के साथ बढ़ती जा रही है। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के चलते जनता को बड़ा झटका लगा है। भले ही इससे रसोई के खर्च में तो बढ़ोत्तरी नहीं होगी, लेकिन जो लोग बाहर खाना खाते है उनको ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें – India US Relations: गहरी होती जा रही भारत और अमेरिका की दोस्ती, पिछले साल 1 लाख 40 हजार इंडियन स्टूडेंट्स को मिला US वीजा…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Commercial LPG RateLPG CylinderLPG PriceLPG Price HikeLPG RATEएलपीजीकमर्शियल एलपीजीकमर्शियल गैसगैस सिलेंडररसोई गैस

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article