नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Lok Sabha Election 2024: जगन मोहन रेड्डी को बड़ा झटका!, अब इस बड़े नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ...

Lok Sabha Election 2024: अगले कुछ महीनें में देश की राजनीति उफान पर रहेगी। जिसकी शुरुआत अभी से होनी शुरू हो गई है। जी हां, आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले कई नेता दल बदलने लगे हैं।...
03:10 PM Jan 23, 2024 IST | surya soni

Lok Sabha Election 2024: अगले कुछ महीनें में देश की राजनीति उफान पर रहेगी। जिसकी शुरुआत अभी से होनी शुरू हो गई है। जी हां, आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले कई नेता दल बदलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को अब एक बड़ा झटका लगा हैं। कुछ ही समय पहले उनके एक सांसद ने पार्टी छोड़ दी थी। अब एक और सांसद के पार्टी छोड़ने की खबर से आंध्र प्रदेश की राजनीति गरमा गई हैं। नरसरावपेट के सांसद लावु श्री कृष्ण देवरायलु ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

जगन मोहन रेड्डी को बड़ा झटका!

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले कुछ दिनों से सब कुछ ठीक नहीं हैं। अब पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा हैं। नरसरावपेट के सांसद लावु श्री कृष्ण देवरायलु ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने इसके पीछे पार्टी में हुए हालिया घटनाक्रम को कारण बताया हैं। माना जा रहा हैं कि इस सीट से पार्टी किसी अन्य नेता को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। लेकिन अब चुनाव से कुछ समय पहले ही लावु श्री कृष्ण देवरायलु ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

3 सांसदों ने छोड़ी पार्टी:

बता दें हाल ही में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले थे। उसके बाद से पार्टी में कई नेताओं में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। अगर पिछले 15 दिनों के घटनाक्रम पर नज़र डाले तो पार्टी के 3 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया हैं। लावु श्री कृष्ण देवरायलु से पहले कुरनूल से सांसद संजीव कुमार और मछलीपट्टनम से सांसद वल्लभानेनी बालाशोवरी ने पार्टी छोड़ दी थी।

विधानसभा और लोकसभा होंगे एक साथ:

बता दें आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी सरकार को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा हैं। पिछली बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने एकतरफ़ा जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होता दिखाई दे रहा हैं। आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ ही होंगे। बता दें आंध्र प्रदेश में 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

यह भी पढ़े: सदियों का इंतजार खत्म, अयोध्या में बिराजे रघुनंदन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Andhra PradeshJagan Mohan ReddyLavu Sri Krishna DevarayaluLok sabha Election 2024Parliamentresigns from ys jagan mohan reddy partySri Krishna DevarayaluYSRCP Lok Sabha memberysrcp mpजगन मोहन रेड्डीवाईएसआर कांग्रेस पार्टी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article