नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kuldeep Yadav Record: कुलदीप की फिरकी को समझ नहीं पाए अफ़्रीकी बल्लेबाज़, एक-एक कर टेक दिए घुटने...

Kuldeep Yadav Record: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए 106 रनों से बाजी मारी। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों का तूफ़ान देखने को मिला। पहले खेलते हुए भारतीय टीम...
12:31 PM Dec 15, 2023 IST | surya soni

Kuldeep Yadav Record: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए 106 रनों से बाजी मारी। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों का तूफ़ान देखने को मिला। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाज़ी से स्कोर 200 रनों के पार पहुंचा दिया। लेकिन टीम इंडिया की जीत कहानी तो स्पिनर कुलदीप यादव ने लिखी थी। क्योंकि जोहान्सबर्ग के इस मैदान पर इससे पहले इतने रन टी-20 में कई बार चेज हो चुके थे। ऐसे में कुलदीप (Kuldeep Yadav Record) की फिरकी को अफ़्रीकी बल्लेबाज़ नहीं समझ पाए और घुटने टेक दिए।

कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया:

इस मैच में टीम इंडिया के लिए गेंदबाज़ी में मोहमद सिराज और मुकेश कुमार ने शानदार शुरुआत दी। लेकिन छह ओवर के बाद जब पॉवरप्ले का खेल खत्म हुआ तो कुलदीप यादव को गेंदबाज़ी सौंपी। उसके बाद अफ़्रीकी बल्लेबाज़ों के विकेट की झड़ी लग गई। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 95 रन पर पवेलियन लौट गई। इसमें भारत के लिए कुलदीप यादव ने 17 रन देकर पांच विकेट हासिल किये। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर यह शानदार प्रदर्शन किया।

भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की:

कुलदीप यादव पिछले 1-2 सालों से टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर बन चुके है। क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में वो चयनकर्ताओं की पहली पंसद बने हुए है। इसके पीछे उनका शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन माना जाता है। अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में भी कुलदीप यादव ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने इस मैच में पांच विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की। कुलदीप यादव टी20 में एक से ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

सूर्यकुमार ने की चौकों-छक्कों की बारिश:

इस मुकाबले में टीम इंडिया को एक बार फिर दो झटके शुरुआत में ही लग गए थे। लेकिन उसके बाद यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाल लिया। तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और यशस्वी के बीच 70 गेंदों पर 112 रनों की पार्टनरशिप हुई। दोनों ने मिलकर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। यशस्वी 41 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। जबकि सूर्यकुमार ने अपना शतक पूरा किया, उन्होंने अपनी इस पारी में 8 छक्के और 7 चौके जमाए जड़े।

यह भी पढे़ं – IND vs SA 1st T20: गिल के साथ यशस्वी कर सकते हैं पारी की शुरुआत, जानिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
3rd T20I Ind vs SAIND VS SAInd vs SA t20IKuldeep Yadavkuldeep yadav new recordskuldeep yadav recordskuldeep yadav vs Bhuvneshwar Kumar

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article