नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Golgappa Food Poisoning: गोलगप्पे खाने के शौक ने 80 लोगों को पहुंचा दिया अस्पताल, जानिए पूरा माजरा

Golgappa Food Poisoning: फास्ट फूड का स्वाद हर कोई एंजॉय करता है, लेकिन ये सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है इसका अंदाज़ा आपको इस ख़बर से ज़रूर लग जाएगा। गोलगप्पा (Golgappa Food Poisoning) के नाम से हर किसी के...
05:48 PM Oct 22, 2023 IST | surya soni

Golgappa Food Poisoning: फास्ट फूड का स्वाद हर कोई एंजॉय करता है, लेकिन ये सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है इसका अंदाज़ा आपको इस ख़बर से ज़रूर लग जाएगा। गोलगप्पा (Golgappa Food Poisoning) के नाम से हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। झारखंड के कोडरमा जिले में गोलगप्पे खाने के बाद 80 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया। इसमें कई बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

गोलगप्पे खाने के बाद बिगड़ी तबियत:

बता दें यह मामला । झारखंड के कोडरमा जिले लोकोई पंचायत का बताया जा रहा हैं। जहां एक ठेले वाले से गोलगप्पा खाना लोगों भारी पड़ गया। गोलगप्पे खाने के बाद इन लोगों की तबीयत बिगड़ी है, गोलगप्पे खाने के बाद बच्चों और महिलाओं को उल्टी दस्त जैसी समस्या हुई है और जांच में बैक्टिरियल इन्फेक्शन की पुष्टि हुई है। इसमें से अभी कई लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जबकि ज्यादातर लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया।

ऐसे कई मामले आते हैं सामने:

बता दें यह कोई एक मामला नहीं है ऐसे कई मामले आए दिन देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मंडला जिले के सिंगारपुर में गोलगप्पे खाने के बाद 70-80 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए थे। इसलिए ज़रुरत है सावधान रहने की, बाहर खाने से पहले ये सुनिश्चित ज़रूर कर लेवें कि कि वो खाद्य पदार्थ आपकी सेहत के लिए उत्तम है।

9-15 साल की उम्र के बच्चे भी शामिल:

बता दें गोलगप्पे खाने से करीब 80 लोगों की तबियत बिगड़ गई। इसमें से सभी को एक जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम को गोलगप्पा बेचने के लिए ठेले वाला आया था, जिस पर इन सभी ने गोलगप्पे खाएं, जिसके बाद से इनकी तबियत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें – राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मिला टिकट

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Golgappa Food PoisoningGolgappa Food Poisoning Koderma 35 children ill.Jharkhand Koderma Golgappa Food PoisoningJharkhand newsझारखंड कोडरमा गोलगप्पा फ़ूड प्वाइजनिंगझारखंड न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article