नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Gaganyaan Mission : इसरो ने लांच किया गगनयान मिशन की टेस्ट फ्लाइट, क्रू एस्केप सिस्टम है सबकी चिंता का विषय...

Gaganyaan Mission: इसरो के गगनयान मिशन अपनी उड़ान भर चुका है। इसके तहत क्रू एस्केप सिस्टम की जांच की जाएगी। इस मिशन की सहायता से रॉकेट में गड़बड़ी होने पर उसके अंदर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों को सुरक्षित धरती पर लाने वाले...
10:30 AM Oct 21, 2023 IST | Ekantar Gupta
ISRO launched Gaganyaan Mission TV D1 after Delayed from Shriharikota

Gaganyaan Mission: इसरो के गगनयान मिशन अपनी उड़ान भर चुका है। इसके तहत क्रू एस्केप सिस्टम की जांच की जाएगी। इस मिशन की सहायता से रॉकेट में गड़बड़ी होने पर उसके अंदर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों को सुरक्षित धरती पर लाने वाले सिस्टम की जांच होगी। इसमें टेस्ट वीइकल अबॉर्ट मिशन TV-D1 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

इस फ्लाइट में तीन हिस्से होंगे- अबॉर्ट मिशन के लिए बनाया सिंगल स्टेज लिक्विड रॉकेट, क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम। इसरो 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से ही इस परीक्षण के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन कुछ तकनीकि खराबी के चलते इस मिशन को कुछ देर होल्ड किया गया था।

टेस्टिंग काउंटडाउन में किया गया होल्ड

गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) की पहली टेस्टिंग काउंटडाउन के लास्ट 5वें सेकंड पर होल्ड कर दिया गया था। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि गगनयान का पहली उड़ान टेस्टिंग (टीवी-डी1) तकनीकि खराबी की वजह से रोका गया था। फिलहाल अब इस गगनयान को लांच कर दिया गया है।

पृथ्वी पर पैराशूट की मदद से उतर रहा क्रू मॉड्यूल

मिशन के लॉन्च होने के बाद करीब 16 किलोमीटर की ऊंचाई तक रॉकेट की मदद से क्रू मॉड्यूल उड़ा। इसके बाद दूसरे चरण में क्रू मॉड्यूल रॉकेट (Gaganyaan Mission) से अलग हो गया और पैराशूट की मदद से बंगाल की खाड़ी में नीचे आने लगा। समुद्र में नेवी की टीम पहले से तैनात है, जो इस मॉड्यूल को लेकर इसरो कमांड तक लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी का सपना हुआ साकार, धोरडो को BEST TOURISM VILLAGES की सूची में किया गया शामिल

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Crew Escape systemGaganyaan MissionISROISRO NewsSatish DhawanShriharikotaTV D1

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article