नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Aditya-L1 Mission Launch : सूर्य के रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए आदित्य एल 1 मिशन हुआ रवाना, यहां देखें लांचिंग...

Aditya-L1 Mission Launch : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत ने इतिहास रच दिया है। अब भारत सूर्य पर फतह करने जा रहा है। इसरो ने आदित्य-एल1 (Aditya-L1 Mission Launch) लॉन्च कर...
12:15 PM Sep 02, 2023 IST | Ekantar Gupta
ISRO Launched Aditya-L1 Mission from Shri Harikota Satish Dhawan Space Center

Aditya-L1 Mission Launch : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत ने इतिहास रच दिया है। अब भारत सूर्य पर फतह करने जा रहा है। इसरो ने आदित्य-एल1 (Aditya-L1 Mission Launch) लॉन्च कर दिया है। भारत तेजी से अंतरिक्ष शक्ति बनता जा रहा है। चंद्रमा पर विजय प्राप्त करने के बाद, इसने सूर्य का अध्ययन करने के लिए आज अपना पहला आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च (Aditya-L1 Mission Launch) किया। इस प्रक्षेपण के साथ ही भारत चंद्रमा और सूर्य दोनों तक पहुंचने वाले बहुत कम देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

क्या और कैसे करेगा काम ?

आदित्य-एल1 (Aditya-L1 Mission Launch) का उद्देश्य सौर विकिरण का अध्ययन करना है। आदित्य-एल1 का लक्ष्य सौर ताप और गर्म हवाओं का अध्ययन करना है। इसरो इस मिशन की मदद से सौर वातावरण और तापमान का अध्ययन करेगा। आदित्य-एल1 सौर तूफानों, सौर तरंगों के कारण और पृथ्वी के वायुमंडल पर उनके प्रभाव का भी पता लगाएगा।

इस बिंदु को चुनने का कारण

दरअसल, आदित्य-एल1 यान को लांग्रेजियन बिंदु पर इसलिए स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि सूर्य और पृथ्वी जैसे दो-पिंड लांग्रेज बिंदु एक ऑप्टिम पॉइंट्स बन जाता है। यहां किसी भी यान को कम ईंधन की खपत के साथ रख सकते हैं। गौरतलब है कि सोलर-अर्थ सिस्टम में कुल पांच लांग्रेज बिंदु है, जहां आदित्य एल1 जा रहा है। पृथ्वी से L1 की दूरी, सूर्य से पृथ्वी की दूरी का केवल 1 प्रतिशत हिस्सा है।

यह भी पढ़ें - Aditya-L1 Mission : चांद के बाद अब सूर्य पर भी फतह करने को तैयार भारत, कई रहस्यों से उठेगा पर्दा…

मिशन में आया कितना खर्च?

इसरो (ISRO) के इस मिशन में चंद्रयान-3 मिशन से भी कम खर्च आया है। इस सौर मिशन में 400 करोड़ रुपये खर्च हुए है, जबकि NASA की ओर से लॉन्च किए गए सौर मिशन में लगभग 12, 300 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Aditya L1 MissionChandrayaan-3Ekantar GuptaHalo OrbitindiaISROISRO L1 MissionL1 MissionNarendra ModiSpace ScienceWhat is Aditya L1 Mission

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article