नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Maldives-India Controversy: मालदीव से जारी विवाद के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, लक्षद्वीप में एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

Maldives-India Controversy: भारत विरोधी बयानों के बाद मालदीव की परेशानी बढ़ रही है। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्रियों को मालदीव सरकार ने निलंबित कर दिया था। मालदीव के सांसद मिकेल नसीम ने संसद का विशेष सत्र...
12:00 AM Jan 10, 2024 IST | Prashant Dixit
Maldives-India Controversy

Maldives-India Controversy: भारत विरोधी बयानों के बाद मालदीव की परेशानी बढ़ रही है। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्रियों को मालदीव सरकार ने निलंबित कर दिया था। मालदीव के सांसद मिकेल नसीम ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। विदेश मंत्री से जवाब देने की मांग कर रहे हैं। भारत और मालदीव विवाद (Maldives and India Controversy) विवाद के बीच लक्षद्वीप के मिनिकॉय क्षेत्र में भारत सरकार ने नया एयरपोर्ट बनाने का फैसला लिया है।

लक्षद्वीप में टूरिजम को बढ़ाने में मदद

यह एयरपोर्ट बाकी एयरपोर्टस से अलग होगा। लक्षद्वीप में इस नए एयरपोर्ट पर नागरिक विमानों के साथ-साथ सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान और फाइटर जेट्स भी संचालित होगें। इससे लक्षद्वीप में टूरिजम को बढ़ाने में भारत को मदद मिलेगी। भारत की तरफ से फैसला तब हुआ जब भारत और मालदीव विवाद (Maldives-India Controversy) के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू चीन के दौरे पर हैं। इस नए एयरपोर्ट के ऐलान से भारत ने मालदीव और चीन को एक संदेश दिया है।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मुश्किल में लालू यादव का परिवार, ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, इस दिन होगी सुनवाई

संसद का सत्र बुलाने की भी मांग

भारत और मालदीव विवाद (Maldives-India Controversy) के बीच मालदीव के सांसद मिकेल नसीम ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। विदेश मंत्री से जवाब देने की मांग कर रहे हैं। मीडिया एजेंसी ANI के अनुसार पहले लक्षद्वीप के मिनिकॉय हवाई क्षेत्र को विकसित करने के लिए सरकार जोर दे चुकी है। रक्षा हवाई क्षेत्र से जुड़ी योजना को फिर से शुरू किया गया है। अब तेजी से काम शुरू हो सकता है।

भारत कर रहा है एयरपोर्ट निर्माण

भारतीय तटरक्षक ने मिनिकॉय द्वीप पर हवाई पट्टी को विकसित करने का सुझाव दिया था। लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। भारत और मालदीव विवाद (Maldives-India Controversy) के बीच एयरपोर्ट निर्माण से भारत की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी। भारत इस हवाई अड्डे से अब अरब सागर और हिंद महासागर में भी नजर रख सकेगा। भारतीय तटरक्षक बलों ने पहले ही सरकार को मिनिकॉय द्वीप पर हवाई पट्टी बनाने का सुझाव दिया था।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मुश्किल में लालू यादव का परिवार, ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, इस दिन होगी सुनवाई

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Indian airport build in LakshadweepIndian GovernmentLakshadweepMaldivesMaldives and India Controversyभारत सरकारमालदीवमालदीव और भारत विवादलक्षद्वीपलक्षद्वीप में हवाई अड्डा निर्माण

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article