नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

टीम इंडिया के ये पांच दिग्गज अफ्रीका की धरती पर कभी नहीं लगा पाए टेस्ट शतक...

India vs South Africa: भारतीय टीम पहले टेस्ट में हार के बाद अब दूसरे टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर खड़ी है। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रनों के स्कोर पर सिमट गई। अब टीम इंडिया (India vs...
04:04 PM Jan 04, 2024 IST | surya soni

India vs South Africa: भारतीय टीम पहले टेस्ट में हार के बाद अब दूसरे टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर खड़ी है। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रनों के स्कोर पर सिमट गई। अब टीम इंडिया (India vs South Africa) को सीरीज में बराबरी के लिए केपटाउन टेस्ट में जीत के लिए 79 रनों की दरकरार है। लेकिन इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का शतक ना लगाने का मलाल हमेशा रहेगा। रोहित शर्मा अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में अगले अफ्रीका दौरे पर वो टीम के साथ होंगे ये कहना जल्दबाज़ी होगा।

अफ्रीका की धरती पर कभी नहीं लगा पाए टेस्ट शतक...

रोहित शर्मा ने दुनिया के बड़े-बड़े मैदान पर शतक जड़े है। लेकिन वो अफ्रीका की सरजमीं पर आज तक शतक नहीं लगा पाए हैं। बता दें रोहित शर्मा अकेले नहीं हैं जिन्होंने क्रिकेट में 10 हज़ार से ज्यादा रन बनाने के बावजूद अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट में कभी शतक नहीं लगाया। उनके अलावा भी कई दिग्गज भारतीय बल्लेबाज़ अफ्रीका में कभी शतक नहीं जड़ पाए। इसमें टीम इंडिया के कई पूर्व कप्तान भी शामिल हैं। जिनके नाम आपको चौंका सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं उन पांच बड़े बल्लेबाज़ों के बारे में जिन्होंने अफ्रीका की धरती पर कभी शतक नहीं जड़ा।

1. सौरव गांगुली:

साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी शतक नहीं जड़ पाए थे। अपने करियर में गांगुली ने कई बड़ी-बड़ी पारियां खेली थी। लेकिन इसके बावजूद गांगुली को अफ्रीका की धरती पर शतक नहीं लगाने का मलाल हमेशा रहता हैं।

2. वीवीएस लक्ष्मण:

वीवीएस यानी वैरी वैरी स्पेशल लक्ष्मण भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वीवीएस लक्ष्मण की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाज़ों में होती हैं। वो टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाते थे। ऑस्ट्रेलिया से लेकर इंग्लैंड तक उनका बोलबाला रहता था। लेकिन लक्ष्मण भी साउथ अफ्रीका में कभी टेस्ट शतक नहीं जड़ पाए।

3. महेंद्र सिंह धोनी:

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान में महेंद्र सिंह धोनी भी ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने अपने करियर में 15 हज़ार से ज्यादा रन बनाने के बावजूद साउथ अफ्रीका की धरती पर शतक नहीं जड़ पाए। टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेली थी। लेकिन धोनी वहां शतक नहीं जड़ पाए और गांगुली और लक्ष्मण की लिस्ट में शामिल हुए।

4. अंजिक्य रहाणे:

अंजिक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से फैंस का दिल जीता था। लेकिन अफ्रीका की सरजमीं पर उनका बल्ला भी खामोश हो जाता हैं। रहाणे का टेस्ट क्रिकेट अब लगभग खत्म सा हो गया हैं। उन्हें भी अफ्रीका की धरती पर शतक नहीं जड़ पाने का मलाल हमेशा रहेगा।

5. रोहित शर्मा:

टीम इंडिया के वर्तमान के कप्तान रोहित शर्मा भी इस खट्टी याद के साथ अफ्रीका से विदाई लेंगे। उन्होंने दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज़ों के खिलाफ छक्के जड़े हैं। लेकिन अफ्रीका में उनका बल्ला भी बाकि इन खिलाड़ियों की तरह खामोश रहा हैं। इस बार रोहित शर्मा के पास शतक लगाने का अच्छा मौका था। लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे।

ये भी पढ़ें: किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं केशव महाराज की वाइफ, भारत से हैं खास कनेक्शन

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
5 India legends to never score Test century in South AfricaAjinkya RahaneIndia South Africa Test seriesIndia test record in South AfricaIndia tour of South AfricaIndia vs South AfricaIndia vs South Africa Test cricketIndia vs South Africa Test SeriesIndian legends to never score Test century in South AfricaIndian players to score Test century in South AfricaMS Dhonirohit sharmaSourav GangulyVVS Laxman

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article