नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Heath Streak Death: क्रिकेट जगत को लगा बड़ा झटका! जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने दुनिया को कहा अलविदा

Heath Streak Death: क्रिकेट जगत के लिए रविवार को एक दुखद खबर सामने आई। जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा (Heath Streak Death) कह दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरे...
05:27 PM Sep 03, 2023 IST | surya soni

Heath Streak Death: क्रिकेट जगत के लिए रविवार को एक दुखद खबर सामने आई। जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा (Heath Streak Death) कह दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर देखने को मिली। पिछली काफी दिनों से बीमार चल रहे जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का रविवार को निधन हो गया है। उनकी पत्नी ने यह जानकारी दी है। इससे कुछ दिनों पहले उनके निधन की अफवाह उड़ी थी।

कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद हुआ निधन:

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी ने स्ट्रीक के निधन की जानकारी दी। एक बार तो क्रिकेट फैंस को विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि इससे पहले भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी। लेकिन अब उनकी पत्नी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हीथ स्ट्रीक का रविवार सुबह माटाबेलेलैंड स्थित उनके फार्म पर निधन हो गया। उन्होंने 49 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

8 साल का लगा था बैन:

जिम्बाब्वे के सबसे महान खिलाड़ियों में हीथ स्ट्रीक का नाम शामिल था। वो अपनी गेंदबाज़ी एक साथ अच्छी बल्लेबाज़ी भी कर लेते थे। लेकिन आईसीसी ने साल 2021 में उन पर 8 साल का बैन लगाया था। आईसीसी की एंटी करप्शन पॉलिसी का उल्लंघन के चलते उन पर ये बैन लगाया गया था। हालांकि उस समय हीथ स्ट्रीक ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था।

ये भी पढ़ें: ईशान-हार्दिक ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को दिखाए दिन में तारे, तोड़ा 19 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड

स्ट्रीक ने 1993 में अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू किया था। टेस्ट में उन्होंने 22 के औसत से 1990 और वनडे में करीब 28 के औसत से 2943 रन बनाए थे। जबकि उनके नाम गेंदबाज़ी में टेस्ट में 216 और वनडे में 239 विकेट दर्ज हैं। वो जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज़ थे।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
heath streakheath streak cancerheath streak deathHeath streak demiseheath streak newsheath streak passes awaySports newstop news

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article