नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

हरियाणा चुनाव से ठीक पहले BJP को बड़ा झटका, अशोक तंवर की कांग्रेस में घर वापसी

एक घंटे पहले तक बीजेपी की रैली में वोट मांगते दिखे भाजपा नेता अशोक तंवर ने फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तंवर का बीजेपी छोड़ कांग्रेस में फिर से आना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
03:54 PM Oct 03, 2024 IST | Shiwani Singh

Ashok Tanwar: चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल चलता रहता है। कब कौन किसकी पार्टी में शामिल हो जाए खास कर चुनावी मौसम में किसी को इस बारे में पता नहीं होता। ऐसा ही कुछ हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले देखने को मिला है। एक घंटे पहले तक बीजेपी की रैली में वोट मांगते दिखे भाजपा नेता अशोक तंवर ने फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।इस बारे में कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल से पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।

बता दें कि आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार थमने के कुछ घंटे बाद अशोक तंवर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जींद रैली में पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तंवर का बीजेपी छोड़ कांग्रेस में फिर से आना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अशोक तंवर वही नेता है जिन्होंने लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सिरसा सीट से कांग्रेस की दलित नेता कुमारी शैलजा के खिलाफ बीजेपी से चुनाव लड़ा था। अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तंवर का नाम हरियाणा बीजेपी के स्टार प्रचारक के लिस्ट में था। वे हरियाणा में बीजेपी के कैंपेन कमेटी के सदस्य भी थे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले पूर्व सांसद तंवर बीजेपी के उम्मीदवारों के लिए रैली में वोट मांग रहे ते। उन्होंने इससे जुड़ी पोस्ट अपने एक्स हैंडल पर शेयर भी की थी।

हालांकि तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए आज शेयर की पोस्ट्स को अपने एक्स हैंडल से हटा दिया है।

 

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र: विधायक की विवादित टिप्पणी, कहा-किसान के बेटे से शादी नहीं करतीं पहले-दूसरे दर्जे की लड़कियां

कौन हैं अशोक तंबर

अशोक तंवर ने साल 1993 में अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से ही शुरू की थी। साल  2003 में उन्हें कांग्रेस पार्टी के छात्र विंग, NSUI और 2005 में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। फिर 2014 में राहुल गांधी ने तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौपते हुए उन्हें अध्यक्ष  बना दिया। बता दें कि अशोक तंवर हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। 2014-2019 के बीच हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ भी थे। उन्होंने इसी दौरान हुड्डा से विवाद के बाद पार्टी छोड़ दी थी।

कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने 2021 में अपनी पार्टी 'अपना भारत मोर्चा' बनाई। ये फेल रही। इसके बाद उन्होंने टीएमसी ज्वाइन कर ली। 6 महीने ममता बनर्जी की पार्टी में रहने के बाद वहां से भी इस्तीफा दे दिया। फिर 2022 में आम आमदी पार्टी में शामिल हो गए। आप पार्टी  ने उन्हें चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाया था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ने उन्हें सिरसा सीट से कांग्रेस की कुमारी सैलजा के खिलाफ मैदान में उतारा। जिसके बाद अब वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। तंवर 5 साल में 4 राजनीतिक पार्टियां बदल चुके हैं।

Tags :
Ashok Tanwar joins congressBJP Leader AshokHaryana electionsHaryana elections 2024अशोक तंवरअशोक तंवर कांग्रेसबीजेपी नेता अशोक तंवरहरियाणा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article