नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Happy Friendship Day : कब और क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, जानिए क्या है इस दिन का इतिहास..

हर साल भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे या मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस साल पहला रविवार 6 अगस्त को पड़ रहा है। यह दिन दोस्तों के लिए समर्पित है। फ्रेंडशिप डे दोस्ती का जश्न मनाने...
11:50 AM Aug 06, 2023 IST | Ekantar Gupta
Happy Friendship Day Why we celebrated Friendship Day

हर साल भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे या मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस साल पहला रविवार 6 अगस्त को पड़ रहा है। यह दिन दोस्तों के लिए समर्पित है। फ्रेंडशिप डे दोस्ती का जश्न मनाने का दिन है.। इस दिन दोस्तों को स्पेशल फील कराने और जीवन में उनके महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। आइये जानते हैं फ्रेंडशिप डे के इतिहास और इसके महत्व के बारे में...

कब है फ्रेंडशिप डे
अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे को अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन में मनाया जाता है। भारत समेत मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका और बांग्लादेश जैसे देशों में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। वहीं कई अन्य देशों में इसे 30 जुलाई को मनाते हैं।

क्या है फ्रेंडशिप डे का इतिहास
फ्रेंडशिप डे को सालों से मनाया जा रहा है। पहली बार 1958 में फ्रेंडशिप डे मनाया गया था। पराग्वे में 30 जुलाई 1958 को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने का प्रस्ताव पेश हुआ था। संयुक्त राष्ट्र ने 2011 में 30 जुलाई को आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस घोषित किया था, लेकिन भारत समेत कई देश फ्रेंडशिप डे को अगस्त महीने के पहले रविवार के दिन मनाते हैं।

क्या फ्रेंडशिप डे का महत्व
जीवन में दोस्तों के महत्व को दर्शाने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, क्योंकि वो दोस्त ही हैं जो, हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देते हैं। सच्चे दोस्त हमारी जीत का जश्न मनाएंगे और मुश्किल की घड़ी में सहारा बनने के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। दोस्ती एक ऐसा खूबसूरत रिश्ता है जिसमें उम्र, रंग और जाति की कोई बंदिश नहीं, इसलिए फ्रेंडशिप डे के मौके पर आज अपने खास दोस्तों की सराहना करें, जीवन में उनके मूल्य को बताएं, उन्हें गिफ्ट दें और उनके साथ समय बिताएं।


OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें।

Tags :
Friendship Day 2023Friendship Day historyFriendship Day MoviesFriendship Day songsFriendship Day specialFriendship Day wishes

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article