नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Govardhan Puja 2023: जानिए गोवर्धन पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...

Govardhan Puja 2023: हर साल दिवाली के अगले गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन गाय की पूजा का बड़ा महत्व माना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन (Govardhan Puja 2023)...
09:56 AM Nov 14, 2023 IST | surya soni

Govardhan Puja 2023: हर साल दिवाली के अगले गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन गाय की पूजा का बड़ा महत्व माना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन (Govardhan Puja 2023) करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है। इस दिन की पूजा भगवान श्री कृष्ण जी को समर्पित होती है। दिवाली के अगले दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई जाती है।

श्रीकृष्ण ने इंद्रा का घमंड किया था चकनाचूर:

बता दें गोवर्धन पूजा को लेकर भी कई पौराणिक कथा प्रचलित है। एक कथा के अनुसार यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। एक बार इंद्र ने कुपित होकर जब मूसलाधार बारिश की तो गोकुलवासी और गायों पर संकट आ गया था। इसको देखकर भगवान श्रीकृष्ण को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने इंद्र भगवान को सबक सिखाने के लिए गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली पर उठा लिया था। इससे ब्रजवासियों पर बारिश का असर बिल्कुल नहीं हुआ। इसके बाद इन्द्रदेव ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा-याचना की।

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त:

बता दें हमेशा की तरह इस बार तिथि के हिसाब से गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जा रही है। लोगों ने अपने-अपने घरों के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त भगवान गिरिराज की पूजा करता है तो उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। शाम के समय गोवर्धन पर्वत के पास तेल का दीप जलाकर गोवर्धन पूजा के साथ इस पर्व को मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा में लगता है अन्नकूट का भोग:

वैसे तो देशभर में गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाता है, लेकिन मथुरा और वृंदावन में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पूजा के समय अन्नकूट का भोग लगता है। इसके पीछे की मान्यता है कि जब सभी लोग बारिश से बचने के लिए गोवर्धन पर्वत के नीचे गए थे तो जिसके पास जो सब्जी थी वो खाने के लिए लेकर गए थे। ऐसे में तब से लेकर आज तक यहीं परंपरा चलती आ रही है।

यह भी पढ़ें – Gujarat: दिवाली वाले दिन पटाखे जलाने पर पिता-बेटे को मारा चाकू और फिर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
annakoot 2023Bhai dooj 2023Govardhan parvat pujaGovardhan Puja 2023Govardhan Puja 2023 dateGovardhan Puja 2023 muhuratGovardhan puja cow worshipGovardhan Puja significanceGovardhan Puja Vidhiगोवर्धन पूजा 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article