नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

बाबर आज़म को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, वर्ल्ड कप में सभी टीमों को रहना होगा सावधान

World Cup 2023: वर्ल्ड कप की शुरुआत में महज अब कुछ दिन शेष रह गए हैं। इस बार विश्वकप (World Cup 2023) का आयोजन भारत में होने जा रहा हैं। ऐसे में एशिया के देशों के लिए खिताब जीतने की...
12:13 PM Oct 02, 2023 IST | surya soni

World Cup 2023: वर्ल्ड कप की शुरुआत में महज अब कुछ दिन शेष रह गए हैं। इस बार विश्वकप (World Cup 2023) का आयोजन भारत में होने जा रहा हैं। ऐसे में एशिया के देशों के लिए खिताब जीतने की संभावना कुछ ज्यादा नज़र आ रही है। भारत ने 2011 में विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद एक बार फिर टीम इंडिया के पास एक सुनहरा अवसर है। लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम भी इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने बाबर आज़म को लेकर बड़ा बयान भी दिया था।

गौतम गंभीर ने की बड़ी भविष्यवाणी:

गौतम गंभीर खुद एक शानदार बल्लेबाज़ रहे हैं। गंभीर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म के लिए बड़ा बयान देते हुए सभी टीमों को उनसे सचेत रहने की चेतावनी भी दी हैं। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में गंभीर ने कहा कि ''बाबर आजम के पास बल्लेबाज़ी की शानदार तकनीक है, मुझे लगता है कि वह इस विश्व कप में पाकिस्तान के लिए 3-4 शतक लगाएंगे।”

रोहित शर्मा कर सकते हैं बड़ा धमाका: गंभीर

बता दें गंभीर ने टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि ''इस बार टीम इंडिया खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत 12 साल के सूखे को खत्म करेगा। रोहित शर्मा का भारतीय पिचों पर बल्लेबाज़ी का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा हैं। ऐसे में वो विश्व कप में बल्लेबाज़ी में बड़ा धमाका कर सकते हैं। हाल ही में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

नीदरलैंड से भारत का वार्म अप मुकाबला:

बता दें टीम इंडिया का मंगलवार को अपना आखिरी वार्म अप मुकाबला नीदरलैंड से होगा। इसके लिए टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी हैं। इससे पहले भारत का इंग्लैंड के खिलाफ वार्म अप मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

यह भी पढ़ें – World Cup 2023: विश्वकप पर बना बारिश का साया!, भारत का पहला वार्मअप मुकाबला हुआ रद्द

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Babar AzamBabar Azam news updateCricket World Cup 2023 newsCricket World Cup 2023 news updateCricket World Cup 2023 updateWorld Cup 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article