नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Republic Day 2024 परेड में इस देश के राष्ट्रपति है चीफ गेस्ट, जानें पूरा शेड्यूल

Republic Day 2024: दिल्ली 26 जनवरी शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए सज कर तैयार है। इस गणतंत्र समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। देश की राजधानी दिल्ली शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई...
01:00 AM Jan 26, 2024 IST | Prashant Dixit
Republic Day 2024 Chief Guest

Republic Day 2024: दिल्ली 26 जनवरी शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए सज कर तैयार है। इस गणतंत्र समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। देश की राजधानी दिल्ली शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गणतंत्र समारोह 2024 पर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों है।

गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ व आसपास के इलाकों मेंं आठ हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर 77,000 लोगों के आने की संभावना है।

यह भी पढ़े: गणतंत्र दिवस परेड में इन राज्यों व मंत्रालयों की दिखेंगी झाकियां, जानें क्या है थीम

मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल

इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे। जो गुरुवार 25 जनवरी को भारत पहुंच गए हैं। वह शुक्रवार को कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस साल गणतंत्र दिवस 2024 परेड में फ्रांस का 95-सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33-सदस्यीय बैंड दस्ता भी शामिल होगा। देश की राजधानी दिल्ली में सबसे पहले सुबह साढ़े 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह का शेड्यूल

इस दौरान राष्ट्रगान की गूंज सुनाई देगी। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच समारोह के मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यह  गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनयिक क्षण भी होगा। इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट से परेड की शुरुआत होगी। जिसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा।

यह भी पढ़े: गणतंत्र दिवस परेड में इन राज्यों व मंत्रालयों की दिखेंगी झाकियां, जानें क्या है थीम

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Emmanuel MacronFrench President Emmanuel MacronFrench President in IndiaRepublic Day 2024republic day 2024 chief guestइमैनुएल मैक्रोंगणतंत्र दिवस 2024गणतंत्र दिवस 2024 मुख्य अतिथिफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोंभारत में फ्रांस के राष्ट्रपति

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article