नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Manohar Joshi Passed Away:...नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी, 86 साल की उम्र में हुआ निधन

Manohar Joshi Passed Away: महाराष्ट्र के बड़े नेता और पूर्व सीएम मनोहर जोशी का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस (Manohar Joshi Passed Away) ली। बता दें...
08:25 AM Feb 23, 2024 IST | surya soni

Manohar Joshi Passed Away: महाराष्ट्र के बड़े नेता और पूर्व सीएम मनोहर जोशी का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस (Manohar Joshi Passed Away) ली। बता दें दो दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका मुंबई के हिंदुजा अस्पताल इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक की लहर है। बढ़ती उम्र और बिमारी के चलते वो पिछले काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे।

बालासाहेब ठाकरे के सबसे भरोसेमंद नेता थे जोशी:

बता दें महाराष्ट्र की राजनीति में मनोहर जोशी का एक ख़ास नाम था। उन्होंने 1970 से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। वो आरएसएस से भी जुड़े रहे थे। जोशी को बालासाहेब ठाकरे के सबसे भरोसेमंद नेताओं में शामिल किया जाता था। शिवसेना की तरफ से वो महाराष्ट्र की पहले मुख्यमंत्री भी बने थे। जोशी 1976 से लेकर 1976 तक मुंबई के मेयर भी रहे। जबकि 1995 से लेकर 1999 तक वो महाराष्ट्र के सीएम पद पर रहे।

लोकसभा अध्यक्ष के रूप में चुने गए:

बता दें मनोहर जोशी का कद देश की राजनीति में काफी बड़ा था। महाराष्ट्र में सीएम और विधायक जैसे बड़े पदों पर रहने के बाद जोशी लोकसभा पहुंचे। वहां भी उनको लोकसभा अध्यक्ष जैसे बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने साल 2002 से लेकर 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके अलावा 'जोशी सर' राज्यसभा में भी सांसद के रूप में चुने गए थे। उनका एक बड़ा राजनीतिक करियर रहा है।

पार्षद से लोकसभा अध्यक्ष तक सफर:

बता दें मनोहर जोशी महाराष्ट्र के बड़े नेता थे। उन्हें सभी 'जोशी सर' के नाम से पुकारते थे। बालासाहेब से उनका काफी अच्छा रिश्ता था। वो महाराष्ट्र के पहले गैर- कांग्रेसी सीएम बने थे। उन्होंने राजनीति में सबसे पहले मुंबई नगर निगम के पार्षद के रूप में कदम रखा था। उसके बाद मेयर, विधायक, मुख्यमंत्री, सांसद और लोकसभा अध्यक्ष तक का सफर तय किया।

यह भी पढ़े:  ‘क्या कांग्रेस में मुस्लिम का होना पाप है?’ पद से हटाए जाने के बाद जीशान सिद्दीकी ने राहुल गांधी पर बोला हमला…

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Maharashtra newsManohar JoshiManohar Joshi DeathManohar Joshi Death NewsManohar Joshi Newsshiv senaमनोहर जोशीमहाराष्ट्र

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article